फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के गढ़ में कांग्रेस ने लिया उर्मिला मातोंडकर का सहारा, मुंबई उत्तर से लड़ेंगी चुनाव

Fri, 29 Mar 2019 11:41 AM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण करतीं उर्मिला मातोंडकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस का हाथ थाम कर राजनीति में एंट्री करने वाली बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर अब लोकसभा चुनाव से अपनी सियासी पारी की शुरूआत करेंगी। उर्मिला ने दो दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। अब आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस ने उन्हें नार्थ मुंबई सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन


मुंबई उत्तर में उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से होगा। हालांकि मुंबई उत्तर सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है, लेकिन कांग्रेस ने उर्मिला को मैदान में उतार कर अपनी मजबूत चाल चलने की कोशिश की है। 
पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र में मुंबई उत्तर संसदीय सीट से आम चुनाव लड़ने के लिए पार्टी उम्मीदवार के तौर पर उर्मिला मातोंडकर के नाम को मंजूरी दे दी है।’’ गौरतलब है कि महाराष्ट्र की उत्तर मुंबई सीट समेत  6 लोकसभा सीटों पर चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है। 
विज्ञापन


बता दें कि उर्मिला 1990 के दशक में हिंदी सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं। उन्होंने ‘रंगीला, ‘सत्या, ‘खूबसूरत’, ‘जुदाई’ ‘जंगल’ और कई अन्य कामयाब फिल्मों में काम किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें