फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: दोबारा चुनाव लड़ रहे 335 सांसदों की पॉकेट में है 'रॉकेट'

Mon, 13 May 2019 08:55 PM IST
Harendra Chaudhary न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Parliament
विज्ञापन

2019 के लोकसभा चुनावों में 8049 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, इनमें से 338 सांसद फिर से चुनाव मैदान में हैं। वहीं 2014 के बाद इस चुनाव में भी किस्मत आजमा रहे सांसदों की दौलत में लगातार इजाफा हो रहा है। पांच सालों के दौरान इन सांसदों की संपत्ति में बेतहाशा 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

 

विज्ञापन

6.86 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स (एडीआर) की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 2019 के लोकसभा चुनावों में 338 सांसद दोबारा से किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं इन मौजूदा सांसदों में से 335 के शपथपत्रों का विश्लेषण करने पर सामने आया है कि 2014 से लेकर 2019 तक इनककी कुल संपत्ति में 6.86 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

 

औसत संपत्ति 23.65 करोड़ रुपये

वहीं इन 335 सांसदों की औसत संपत्ति 23.65 करोड़ रुपये है, जबकि 2014 में इन 335 सांसदों की संपत्ति का यह औसत 16.79 करोड़ था। जारी आंकड़ों के मुताबिक शिरोमणी अकाली दल के दोबारा चुनाव लड़े रहे सांसदों की संपत्ति 61.16 करोड़ से बढ़ कर 115.34 करोड़ तक पहुंच गई। वहीं एनसीपी के सांसदों की संपत्ति 54.86 करोड़ से बढ़ कर 101.74 करोड़, कांग्रेस के मौजूदा सांसदों की संपत्ति 29.93 करोड़ से बढ़ कर 60.65 करोड़, भाजपा के मौजूदा सांसदों की संपत्ति 12.68 करोड़ से बढ़ कर 17.12 तक पहुंच चुकी है। जबकि आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री तेदपा के दोबारा चुनाव लड़ रहे मौजूदा सांसदों की औसत संपत्ति में कमी दर्ज की गई है। पहले यह 90.99 करोड़ रुपये थी, जो घट कर 50.25 करोड़ ही रह गई।

 
विज्ञापन

विश्वेश्वर रेड्डी की संपत्ति में 366.39 करोड़ का उछाल

रिपोर्ट के मुताबिक तेलंगाना के चेवेल्ला से कांग्रेस के टिकट पर फिर से चुनाव लड़ रहे कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी की संपत्ति में सबसे ज्यादा 366.39 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। 2014 में उनकी कुल संपत्ति 528 करोड़ रुपये थी, जो 2019 में बढ़ कर 895 करोड़ से ज्यादा हो गई। मध्यप्रदेश के गुना से कांग्रेस के टिकच पर फिर से चुनाव लड़ रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया की संपत्ति में 341.47 करोड़ की बढ़त हुई है, जो 2014 में 33.08 करोड़ से बढ़ कर 2019 में 374.56 करोड़ हो गई। वहीं कांग्रेस के ही टिकट पर दोबारा किस्मत आजमा रहे डी.के. सुरेश की संपत्ति 253 करोड़ बढ़ी है, जो 2014 में 85.87 करोड़ रुपये थी, और 2019 में बढ़ कर 338.89 करोड़ रुपये पहुंच गई।    

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें