प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बहुमत से भी अधिक सीट हासिल कर एक बार फिर सत्ता अपने नाम कर ली है। वहीं विपक्ष को जितनी सीटों की उम्मीद थी, उतनी भी नहीं मिल पाईं। ऐसे बहुत से कारण हैं, जिनसे भाजपा ने ये ऐतिहासिक जीत हासिल की है।
2014 की अगर बात करें तो गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार और दिल्ली की कुल 273 सीटों में से 240 सीटें ही भाजपा को मिली थीं। वहीं इस बार उसे 246 सीटें मिली हैं।