चार चरणों के चुनाव के बाद देश की 70 फीसदी लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। अब पांचवें चरण के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां जारी है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस, महागठबंधन, सपा-बसपा गठबंधन समेत हर छोटे बड़े दल जनसभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रम में लगे हैं। आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी यहां मिलेगी।
-चुनाव आयोग ने योगी आदित्यनाथ को नोटिस जारी किया है। उन पर आरोप है कि 19 अप्रैल को संभल में चुनावी रैली के दौरान उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार को बाबर की औलाद कह दिया था। उन्हें 24 घंटे में जवाब देना है।
-रायबरेली में सोनिया गांधी: कुछ दिन में आप वोट डालेंगे। ये आपके हाथों में एक अहम और मजबूत हथियार है। आपको याद रखना चाहिए कि मोदीजी ने आपसे क्या-क्या वादे किए थे। हर व्यक्ति को 15 लाख के वादे से 2 करोड़ नौकरियों तक। लेकिन सच्चाई कुछ और है। युवा आज भी नौकरी ढूंढ़ रहा है।
-राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्रियंका गांधी वाड्रा को नोटिस जारी किया है। आयोग ने कहा है कि एक वीडियो में कुछ बच्चे कथित तौर पर चुनाव अभियान में शामिल दिख रहे हैं। आपकी मौजूदगी में वो अपमानजनक और गालियों वाली भाषा का इस्तेमाल करते भी नजर आ रहे हैं।
-चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के एक मामले में राहुल गांधी को क्लीन चिट देदी है। राहुल पर आरोप था कि उन्होंने अमित शाह के लिए हत्या के आरोपी शब्द का इस्तेमाल किया था।
-प्रियंका गांधी की रायबरेली रैली में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी दिखाई दिए।
-केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस के 6 सर्जिकल स्ट्राइक के दावे पर कहा, "फौज में तो हम थे न, हमें पता है न क्या हुआ क्या नहीं हुआ। सारी सेना आज भारतीय जनता पार्टी और मोदीजी के साथ खड़ी है। ऐसे ही नहीं खड़ी हुई, हम जानते हैं वहां क्या होता है।"
-राजस्थान के जयपुर में बोले राहुल गांधी: क्या आपने कभी चौकीदार को किसानों, मजदूरों या बेरोजगार युवाओं के घर के बाहर देखा है? अनिल अंबानी के घर के बाहर कितने चौकीदार हैं। चौकीदारों की एक कतार है और मोदीजी उस कतार में सबसे आगे हैं।
-भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में हुए महामिलावटी गठबंधन में कांग्रेस भी एक सहयोगी दल है।
-पंजाब के गुरदासपुर में सनी देओल ने निकाला रोड शो। इसी सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं देओल।
-साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने चुनाव आयोग से मांग की है कि उन पर लगाए 72 घंटे के प्रचार प्रतिबंध को घटाकर 12 घंटे कर दिया जाए।
पढ़ें पूरी खबर
-कांग्रेस ने दावा किया है कि यूपीए की सरकार के समय में भी 6 सर्जिकल स्ट्राइक हुई थीं।
-बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा पाटलिपुत्र में बेटी मीसा भारती के लिए प्रचार के दौरान कहा कि मैं नरेंद्र मोदी के भाषणों पर थूकती है।
-सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आदर्श आचार संहिता को लेकर दाखिल 9 शिकायतों का निपटारा 6 मई तक किया जाए। हालांकि, चुनाव आयोग ने कोर्ट को बताया कि उसने दो शिकायतों पर फैसला कर लिया है। सोमवार को पांचवे चरण का चुनाव देखते हुए उसे थोड़ा समय और दिया जाए। आयोग ने 8 मई तक का समय मांगा। लेकिन सर्वोच्च अदालत ने आयोग की मांग खारिज करते हुए कहा कि आयोग के पास मोदी-शाह के खिलाफ दायर शिकायतों के निपटारे के लिए सोमवार तक पर्याप्त समय है।
-रायबरेली में बोलीं प्रियंका गांधी: मैंने साफ कहा है कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। ज्यादातर सीटों पर हमारे उम्मीदवार मजबूती से लड़ रहे हैं। मैं भाजपा को फायदा पहुंचाने से पहले मरना पसंद करूंगी। हमने ऐसे उम्मीदवार चुने हैं जो या तो दमखम से लड़ रहे हैं या भाजपा के वोट काट रहे हैं।
-स्मृति ईरानी ने कहा कि क्या प्रियंका गांधी वाड्रा को यह पता नहीं है कि बच्चों का राजनीतिक इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। उन्हें सोचना चाहिए कि बच्चों को कैसे संस्कार सिखा रही हैं।
-मां सोनिया और भाई राहुल गांधी के चुनाव प्रचार अभियान में लगी प्रियंका गांधी ने रायबरेली में कहा कि राजनीति में भाजपा, कांग्रेस की प्रमुख दुश्मन है। हमलोग हमेशा उससे लड़ते रहेंगे। हम आश्वस्त करते हैं कि किसी सूरत में भाजपा को फायदा नहीं पहुंचने देंगे। हम मजबूती के साथ लड़ रहे हैं, हमारे प्रत्याशी मजबूत हैं।
-राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग(एनसीपीसीआर) ने चुनाव आयोग से प्रियंका गांधी की शिकायत की है। एनसीपीसीआर का आरोप है कि प्रियंका गांधी ने बच्चों का राजनीतिक इस्तेमाल किया है। मालूम हो कि बुधवार को प्रियंका गांधी का बच्चों संग एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उनके सामने बच्चे पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाते नजर आए थे।
-बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस और भाजपा, दोनों को एक ही थाली के चट्टे-बट्टे मानकर चलती है। कांग्रेस चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंचा रही है। दोनों ही पार्टी नकली आंबेडकरवादी है।
-रमजान के दौरान पहले मतदान कराने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर चुनाव आयोग को निर्णय लेने का निर्देश दिया है।
-आचार संहिता उल्लंघन मामले में भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा पर चुनाव आयोग ने प्रचार पर 72 घंटे का बैन लगाया तो गुरुवार की सुबह वह भोपाल के कर्फ्यू वाली माता के मंदिर पहुंच गईं। उन्होंने वहां पूजा की और कीर्तन में भी भाग लिया।
-पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा उम्मीदवार सनी देओल ने गुरुवार को गुरुद्वारा डेरा बाबा नानक में शीश नवाया। सनी देओल लगातार लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क में लगे हैं।
-प्रियंका गांधी के भाजपा के लिए 'वोटकटवा' प्रत्याशी खड़े किए जाने के बयान पर
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव में कोई भी पार्टी कमजोर प्रत्याशी खड़ा नहीं करती है। उन्हें विश्वास नहीं होता कि कांग्रेस ने कहीं भी कमजोर प्रत्याशी को टिकट दिया है। लोग उनके साथ नहीं हैं। भाजपा की बी टीम होने के आरोप पर उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का अपने गठबंधन पर नियंत्रण है। वहीं, पीएम पद के लिए पिता मुलायम सिंह के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि यह बहुत अच्छा होगा कि नेताजी प्रधानमंत्री पद को सुशोभित करें, लेकिन मुझे लगता है वह पीएम पद की रेस में नहीं हैं।
-
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलगू देशम पार्टी के नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती में कहा:
चुनाव के बाद विपक्ष के सारे दल एक साथ बैठकर तय करेंगे कि प्रधानमंत्री कौन होगा। उन्होंने कहा कि पीएम पद के लिए मैं लालायित नहीं हूं। अभी तीन चरणों के चुनाव होने बाकी है, इसके बाद हमलोग चर्चा करेंगे।
-पीएम मोदी और अमित शाह पर आचार संहिता उल्लंघन के आरोप को लेकर कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। सुष्मिता ने अपनी याचिका में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग को कार्रवाई के निर्देश दें। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया था, जिसके बाद चुनाव आयोग ने पीएम मोदी को उनके दो भाषणों पर क्लीन चिट दे दी है।
-गुजरात में अहमदाबाद की एक अदालत ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को ‘हत्यारोपी’ कहने के मामले में राहुल गांधी को समन जारी किया है। वहीं चुनाव आयोग ने राहुल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी को लेकर नोटिस जारी किया है।
पढ़ें पूरी खबर
-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज मध्यप्रदेश के राजगढ़, नीमच और सीहोर में चुनावी रैलियां करेंगे।