या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। चुनाव तारीखों का एलान होते ही गहमागहमी बढ़ गई है और राजनीतिक पार्टियां लगातार रैलियां, बैठकें, सम्मेलन और जनसभाएं कर रही हैं। दिनभर की चुनावी हलचल के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ
-हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से इनकार कर दिया है। हालांकि, कांग्रेस ने भी दावा किया है कि शनिवार को वो अपनी बहन के साथ पार्टी में शामिल हुई हैं।
-बलिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने सोनिया गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
-शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 19 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
-भाकपा नेता एस सुधाकर रेड्डी ने कन्हैया कुमार के बेगूसराय से लड़ने पर औपचारिक मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार, बेगूसराय लोक सभा सीट से ही लड़ेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मां शाकुंभरी देवी मंदिर से पूजन करने के बाद चुनावी शंखनाद करेंगे। मुख्यमंत्री की सभा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सहारनपुर जिले की पुलिस के अलावा मेरठ जोन से भी पुलिस बल मंगाया गया है।
दिल्ली: कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक सोमवार को होगी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सोमवार को सुबह 11 बजे यह बैठक बुलाई गई है।
-गन्ना किसानों के प्रति प्रियंका की चिंता
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के किसानों के प्रति चिंता जताते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने ट्वीट किया कि गन्ना किसानों के परिवार दिनरात मेहनत करते हैं। मगर उत्तर प्रदेश सरकार उनके भुगतान का भी जिम्मा नहीं लेती। किसानों का 10000 करोड़ बकाया मतलब उनके बच्चों की शिक्षा, भोजन, स्वास्थ्य और अगली फसल सबकुछ ठप्प हो जाता है। यह चौकीदार सिर्फ अमीरों की ड्यूटी करते हैं, गरीबों की इन्हें परवाह नहीं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। यहां से उनके पिता मुलायम सिंह यादव मौजूदा सांसद हैं। वहीं, आजम खान रामपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रविवार को आगरा में जनसभा होगी। आगरा कॉलेज के मैदान पर अमित शाह की जनसभा आयोजित है। मालूम हो कि आगरा लोकसभा सीट से भाजपा ने एसपी सिंह बघेल को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि फतेहपुर सीकरी सीट से राजकुमार चाहर भाजपा उम्मीदवार हैं।
लोकसभा चुनाव पर कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की रविवार को बैठक होगी। बैठक के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर बड़े नामों का एलान हो सकता है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार यह बैठक अहम बताई जा रही है।