फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी हलचल: भुवनेश्वर में पीएम का बड़ा रोड शो, लगे मोदी-मोदी के नारे

Tue, 16 Apr 2019 10:22 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला

सार

  • दूसरे चरण के लिए आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार
  • 18 अप्रैल को देश की 97 लोकसभा सीटों पर है मतदान
  • पीएम मोदी, राहुल गांधी और अमित शाह की रैलियां जारी
  • योगी आदित्यनाथ और मायावती पर चुनाव आयोग का बैन
  • मेनका गांधी और आजम खान के भी चुनाव प्रचार पर रोक
विज्ञापन
अमर उजाला पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान होने के बाद अब छह चरण के मतदान और होने हैं। दूसरे चरण का चुनाव 18 अप्रैल को होगा और इसके लिए सभी दलों ने एक बार फिर अपनी ताकत झोंक दी है। यहां आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी मिलेगी।

16 अप्रैलः दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-- 

-सुरक्षा कारणों के चलते त्रिपुरा पूर्वी लोकसभा सीट पर मतदान अब 18 अप्रैल की जगह 23 अप्रैल को होगा।

विज्ञापन





-छापे को लेकर एमके स्तालिन का पीएम पर निशाना, तमिलसाई सुंदरराजन ( भाजपा प्रदेश अध्यक्ष) के घर करोड़ों रुपये रखे हैं, वहां छापे क्यों नहीं पड़ते। मोदी, आयकर विभाग, सीबीआई, न्यायपालिका, और अब चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रहे हैं। 
 


-तमिलनाडु: आयकर विभाग ने थूथुकुडी में उस घर पर छापा मारा जहां डीएमके उम्मीदवार कनिमोझी रह रही हैं। कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन।  
 


-आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में बिहार के कटिहार में नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मामला दर्ज। रैली में उन्होंने बयान दिया था- यहां जातपांत में बांटने की राजनीति हो रही है। मैं अपने मुस्लिम भाइयों को अपनी बात कहने आया हूं। ये एक ऐसी सीट है जहां आप अल्पसंख्यक नहीं बहुसंख्यक हो। भाजपा के षडयंत्रकारी लोग आपको रोकने का प्रयास करेंगे। आपके वोट को बांटने का प्रयास करेंगे। आप इकठ्ठे रहे तो कांग्रेस को दुनिया की कोई ताकत हरा नहीं सकेगी। 
विज्ञापन


-कांग्रेस की एक और सूची जारी। लखनऊ से आचार्य प्रमोद कृष्णन, इंदौर से पंकज संघवी और यूपी के कैसरगंज से विनय कुमार पांडे को टिकट दिया। 


-पीएम मोदी ने ओडिशा में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा का पक्ष मजबूत करने के लिहाज से भुवनेश्वर में मंगलवार को भव्य रोड शो किया। मोदी ने बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से एक खुले छत वाले वाहन में करीब छह किलोमीटर लंबी यात्रा शुरू की। भुवनेश्वर की सड़कों और गलियों के दोनों ओर भाजपा कार्यकताओं सहित तमाम लोग प्रधानमंत्री मोदी की झलक देखने के लिए मौजूद थे। डेढ़ घंटे के इस रोड शो के दौरान मोदी के काफिले का स्वागत ‘मोदी, मोदी’ के नारे के साथ हुआ। सफेद कुर्ता और भगवा अंगवस्त्र पहने मोदी अपने काफिले के साथ भुवनेश्वर की गलियों से गुजरते हुए भाजपा की ‘विजय संकल्प सभा’ के लिए बारामुंडा मैदान पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, 2004 से 2014 तक रिमोट कंट्रोल वाली कांग्रेस ने ऐसा माहौल बना दिया था कि अपनी संस्कृति और परंपरा की बात करना गुनाह बन गया था।
 


- आव्रजन ब्यूरो की रिपोर्ट मिलने के बाद गृह मंत्रालय ने बांग्लादेशी अभिनेता फिरदौस अहमद का बिजनेस वीजा रद्द किया साथ ही उन्हें भारत छोड़ने का भी आदेश सुनाया गया है। उन्हें ब्लैकलिस्ट भी किया गया। बता दें कि फिरदौस ने टीएमसी के लिए प्रचार किया था।  

- चुनाव आयोग की सिफारिश को मानते हुए राष्ट्रपति ने तमिलनाडु की वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव रद्द किया।

-कर्नाटक कांग्रेस ने हासन और मांडया में आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर चुनाव आयोग को लिखा, आयकर विभाग ने कभी भी भाजपा नेताओं और उनके समर्थकों पर छापेमारी नहीं की। इससे साफ है कि आयकर विभाग भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहा है।
 


-बिहार भाजपा उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने कहा, हमने चुनाव आयोग से मुलाकात कर कटिहार में दिए बयान को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू की शिकायत की है। आयोग ने कहा है कि वह भाषण की फुटेज देख रही है और जरूरी कार्रवाई की जाएगी। 

-ओडिशा के बारामुंडा में रैली संबोधित करने पहुंचे पीएम मोदी। 
 


-गृहमंत्री और लखनऊ से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने पूनम सिन्हा के यहीं से चुनाव लड़ने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी को तो लड़ना ही चाहिए। यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। हम पूरे कायदे के साथ चुनाव लड़ेंगे। तहजीब जो लखनऊ की बहुत बड़ी धरोहर है उसको भी हम कायम रखेंगे। 

-चुनाव आयोग ने जोधपुर से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को आचार संहिता के उल्लंघन मामले में नोटिस जारी किया है। उन पर 14 अप्रैल को पोखरण में भाषण के दौरान सरकारी अधिकारियों को धमकी का आरोप है। 

-आज समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाली पूनम सिन्हा लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। ये जानकारी, सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने दी। पूनम, 18 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगी। उन्होंने कांग्रेस से कोई उम्मीदवार न उतारने की अपील भी की है। 

-छत्तीसगढ़ के पीएम नरेंद्र मोदी ने भाटपाड़ा में कहा: ये लोग जरूर सीमा लांघ रहे हैं। उनके मुताबिक जिसका भी नाम मोदी है वो चोर है। ये कैसी राजनीति है? उन्होंने कुछ तालियों के लिए एक पूरे समुदाय को चोर कह दिया। सिर्फ आपको 'चौकीदार' का अपमान करने के लिए। 

-आगरा में बोले समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव: अगर तीन पार्टियों का गठबंधन 'महामिलावट' है तो हम पूछना चाहते हैं कि आप 38 दलों के गठबंधन को क्या कहेंगे। कोई तो नाम सुझाइए। 

-शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल हुईं। डिंपल यादव की मौजूदगी में शामिल।
 


-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कर्नाटक के तुमकुर में रोड शो निकाला।
 


-बांग्लादेशी कलाकार फिरदौस अहमद के टीएमसी के लिए प्रचार करने को लेकर गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट तलब की है। मंत्रालय ने एफआरआरओ दफ्तर से रिपोर्ट मांगी है। 

-शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और हरियाणा के लिए 14 उम्मीदवारों की सूची जारी की। 
 


-पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के लिए बांग्लादेशी अभिनेता फिरदौस अहमद के प्रचार करने का मामला गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने टीएमसी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। भाजपा ने राजनीतिक अभियान में एक विदेशी नागरिक की उपस्थिति पर सवाल उठाया है। वहीं, टीएमसी का कहना है कि आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हुआ है। 

-कटिहार में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बिगड़े बोल, एक चुनावी रैली में सिद्धू ने कहा- मैं अपने मुस्लिम भाइयों को अपनी बात कहने आया हूं। ये एक ऐसी सीट है जहां आप अल्पसंख्यक नहीं बहुसंख्यक हो। भाजपा के षडयंत्रकारी लोग आपको रोकने का प्रयास करेंगे। आपके वोट को बांटने का प्रयास करेंगे।
 



-चुनाव आयोग अधिकारियों ने कर्नाटक के शिवमोगा में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता येदियुरप्पा के सामान की जांच की। 
 


-मुख्तार अब्बास नकवी और जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल योगी आदित्यनाथ के प्रचार पर लगी रोक के खिलाफ चुनाव आयोग जाएगा। योगी के प्रचार पर 72 घंटे की रोक लगी है।
पढ़ें पूरी खबर

-कर्नाटक के दावणगेरे में बोले अमित शाह: अगर महामिलावट वाला ये गठबंधन जीता तो, सोमवार को मायावती, मंगलवार को अखिलेश यादव, बुधवार को देवगौड़ा, गुरुवार को चंद्र बाबू नायडू, शुक्रवार को शरद पवार, शनिवार को ममता जी पीएम बनेंगी और रविवार को देश छुट्टी पर चला जाएगा।

-गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ से नामांकन दाखिल कर दिया है। 
 


-कांग्रेस का पीएम मोदी पर बड़ा आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि नरेंद्र मोदी ने हलफनामे में अपनी प्रॉपर्टी को लेकर गलत जानकारी दी है। उन्होंने अहमदाबाद की एक संपत्ति का हवाला देते हुए कहा कि अरुण जेटली ने भी उस विशेष संपत्ति में हिस्सेदारी का जिक्र अपने हलफनामे में किया है। 

-केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से नामांकन भर दिया है। उनकी पत्नी गायत्री राठौर और बाबा रामदेव भी नामांकन के दौरान मौजूद रहे। 
 


-बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि वो राहुल पर मानहानि का केस करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल, 'मोदी' सरनेम वालों को बार-बार चोर कहते हैं। सोमवार शाम भी भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग से मुलाकात कर राहुल पर कार्रवाई की मांग की थी। 

-आजम खान के बेटे अब्दुल्ला ने पिता का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने अपने भाषण में किसी का नाम नहीं लिया था इसलिए चुनाव आयोग की कार्रवाई अनुचित है। आजम खान ने जया प्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद आयोग ने तीन दिनों के लिए प्रचार पर रोक लगा दी।

-ओडिशा के संबलपुर में बोले पीएम मोदी: इतनी गर्मी में, इतनी भारी भीड़, इतना उत्साह, इस रैली की तस्वीरें उनकी नींद उड़ा रही हैैं। लोग हमारे साथ हैं क्योंकि उन्हें मजबूत सरकार चाहिए। 

-पीएम मोदी की संपत्ति को लेकर कांग्रेस का बड़े खुलासे का दावा
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा है कि वह दोपहर 12:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी की संपत्ति को लेकर बड़ा खुलासा करेंगे।  
 
-केरल के कोल्लम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं, हमें 'कांग्रेस मुक्त भारत' बनाना हैण्ले किन कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहती है कि हम आपसे सहमत नहीं हैं। हम आपको यह समझाने के लिए लड़ेंगे कि आप गलत हैं। हम आपको चुनाव में हराएंगे लेकिन आपके खिलाफ हिंसा नहीं करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

-नेताओं की बयानबाजियों पर चुनाव आयोग की कार्रवाई से सुप्रीम कोर्ट ने संतुष्टि जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ऐसा लगता है कि आयोग अपनी शक्तियों के प्रति जाग चुका है और आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले राजनेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। वहीं, कोर्ट ने मायावती की याचिका भी खारिज कर दी है, जिसमें रैली में शामिल होने देने की अनुमति मांगी गई थी। 
 
-नामांकन दाखिल करने से पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह का रोड शो शुरू हो चुका है। चुनाव आयोग के बैन के कारण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस रोड शो में शामिल नहीं हो पाए हैं। वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य साथ दिख रहे हैं। 

-पीएम मोदी की तस्वीर लगी रेलवे टिकट जारी करने वाले दो रेलवे कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों कर्मियों ने बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर यात्री को टिकट जारी किया था। 
 



-राजनाथ सिंह और राज्यवर्द्धन का नामांकन आज
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। राजनाथ के अलावा केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी अपना नामांकन करेंगे। पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ वह मेगा रोड शो भी करेंगे। लखनऊ के लिए सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस ने अबतक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की हैं।

-दूसरे चरण के लिए आज शाम थम जाएगा प्रचार
दूसरे चरण के तहत 18 अप्रैल को देश की 97 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। दूसरे चरण में तमिलनाडु की सभी 39 लोकसभा सीटों के अलावे असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, बंगाल और उत्तर प्रदेश में मतदान होना है। 

-नेताओं पर चुनाव आयोग की सख्ती
नेताओं के भाषण पर चुनाव आयोग की सख्ती जारी है। सोमवार को चुनाव आयोग ने बसपा प्रमुख मायावती, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा नेता आजम खान और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के चुनाव प्रचार पर बैन लगाया। योगी और आजम खान पर ये बैन 72 घंटे और मायावती, मेनका पर 48 घंटे के लिए बैन लगाया गया है। 

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैलियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा और छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। ओडिशा के संबलपुर ओर भुवनेश्वर में वह क्रमश: सुबह 11 बजे और शाम छह बजे रैलियां करेंगे। इसके अलावे छत्तीसगढ़ के कोरबा और भाटपाड़ा में दोपहर एक बजे और तीन बजे उनकी रैली आयोजित है। 

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज कर्नाटक और केरल के दौरे पर होंगे। कर्नाटक के देवणगिरि और तुमकरू में सुबह करीब 11 बजे और दोपहर एक बजे उनकी रैली है। इसके बाद केरल के त्रिचुर और एर्नाकुलम में क्रमश: दोपहर बाद तीन बजे और शाम पांच बजे वह जनसभा करेंगे।
विज्ञापन


-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज से केरल के दौरे पर रहेंगे। राहुल दो दिन के लिए केरल में रहेंगे, जहां पर वह कई चुनावी सभाएं और लोगों से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें