फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोड़ी देर में भाजपा कार्यालय पहुंच सकते हैं पीएम मोदी, कहा- 'थैंक यू इंडिया'

Thu, 23 May 2019 05:38 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में मिली प्रचंड बहुमत से भाजपा खेमे में खुशी का माहौल है। अभी तक आए रुझान में भाजपानीत एनडीए को 346 से ज्यादा सीट मिल रही हैं वहीं भाजपा अपने दम पर बहुमत के करीब है। इसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट किया है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा, 'थैंक यू इंडिया! हमारे गठबंधन में विश्वास कायम है और ये हमें लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और भी अधिक मेहनत करने की शक्ति देता है। मैं दृढ़ निश्चय, दृढ़ता और कड़ी मेहनत के लिए हर भाजपा कार्यकर्ता को सलाम करता हूं। वे हमारे विकास के एजेंडे पर विस्तार से घर-घर गए।





इससे पहले पीएम मोदी ने लिखा, सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास = विजयी भारत। पीएम मोदी ने कहा कि हम साथ में बढ़ते हैं। हम साथ में समृद्ध होते हैं। हम मिलकर एक मजबूत और समावेशी भारत का निर्माण करेंगे। भारत फिर से जीता।
विज्ञापन

 


इससे पहले खबर आई थी कि भाजपा ने आज संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है। शाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस बीच ये भी एलान हो चुका है कि 26 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। आज शाम 6 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित भी करेंगे।

2014 चुनाव की तर्ज पर नरेंद्र मोदी की सुनामी की लहर पर सवार होकर 2019 का महासंग्राम भी भाजपा ने अपने नाम कर लिया। अब तक के रुझान बता रहे हैं कि भाजपा अपने सहयोगियों के साथ 300 से ज्यादा सीट हासिल करती दिख रही है। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार कोई पार्टी सरकार बनाने की हालत में पहुंची है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें