झारखंड में रांची में महागठबंधन की आयोजित रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जिस वायुसेना के पायलट देश की सुरक्षा में जान की बाजी लगा देते हैं, प्रधानमंत्री उसी वायुसेना के हिस्से का पैसा चुरा कर अंबानी को दे देती है। उनका इशारा राफेल विमान सौदे की तरफ था।
राहुल ने कहा कि अच्छे दिन का नारा बदल गया है। अब कहा जा रहा चौकीदार चोर है। सारे चौकीदारों को बदनाम कर दिया। चौकीदार की बात होती है तो नरेंद्र मोदी की होती है। 30 हजार करोड़ चोरी कर अनिल अम्बानी की जेब में डाला। वायुसेना से छीनकर..इससे बड़ी शर्म की बात नहीं हो सकती।
मुख्यमंत्री रघुवर दास पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड का चौकीदार आदिवासियों की जमीन चोरी करता है। बिना किसान को पूछे जमीन उद्योगपतियों को दे रहा है। राहुल ने कहा कि मैंने कर्ज माफ करने की घोषणा की तो दिया भी। उन्होंने लोगों से पूछा कि मैंने झूठे वादे किए, बता दो। नरेंद्र मोदी उद्योगपतियों का साढ़े तीन लाख करोड़ का लोन माफ कर सकता है , लेकिन किसानों का नहीं कर सकते।
इससे पहले विशेष विमान से दोपहर करीब दो बजे रांच एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। उन्होंने मोरहाबादी पहुंचकर कार्यकर्ताओं का हिलाकर अभिवादन किया। इस रैली में झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल के नेता और कार्यकर्ता साथ रहे।राहुल गांधी के संबोधन से पहले महागठबंधन के कई नेताओं ने भी रैली को संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि भाजपा को मेरा झूठ सबसे मजबूत नारा देना चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में फेंकू तो झारखंड में महा फेकू की सरकार चल रही है। कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने परिवर्तन रैली के मंच से किसानों के ऋण माफ करने की बात उठाई।