फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण के मतदान से पहले नेताओं के वो 9 बयान जो आप भूलेंगे नहीं

Wed, 10 Apr 2019 05:07 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं की जुबानबाजी बढ़ जाती है। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के साथ ही व्यक्तिगत हमले और अशिष्ट भाषा का दौर भी शुरू हो जाता है। आदर्श आचार संहिता के बावजूद भी नेता शब्दों की शालीनता को गाहे-बगाहे धूमिल कर ही देते हैं। 17वें लोकसभा चुनाव में पार्टियों के प्रचार एवं रैलियों के दौरान भी ऐसा ही देखने को मिला है। पहले चरण की वोटिंग में एक ही दिन बचा है और प्रचार का दौर भी थम चुका है। ऐसे में आइए एक नजर नेताओं की उन बयानबाजी पर डालते हैं जिनको आप लंबे वक्त तक तो याद रखेंगे ही, साथ ही में इनमें से कई बयान आपको राजनीति के स्तर को नीचा करने वाले भी लगेंगे। कई बयानों में तो भाषा की शालीनता की भी भद पीट दी गई है। ऐसे बयान किसी एक पार्टी के नहीं, बल्कि लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों की तरफ से आए हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 10
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बयान
राहुल गांधी इस दौरान लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर हमलावर हैं। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट के जरिए मोदी को एक बार फिर भ्रष्टाचार पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया और कहा कि क्या आप भ्रष्टाचार पर बहस से डरते हैं। इस दौरान राहुल ने नोटबंदी को अमित शाह और राफेल को अनील अंबानी से भी जोड़ा।
  
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : ANI
एचडी कुमारस्वामी का पीएम मोदी पर दिया बयान
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मंगलवार को जुबानी प्रहार किया। उन्हें यहां तक कहने से कोई गुरेज नहीं हुआ कि मोदी को मीडिया इसलिए दिखाती है कि वह सुबह उठते ही चेहरे पर मैकअप लगाते हैं और कैमरे के सामने आ जाते हैं। कुमारस्वामी ने कहा कि मीडिया सिर्फ मोदी को ही क्यों दिखाता है? मोदी हर सुबह उठते हैं, चेहरे पर चमक लाने के लिए मेकअप करते हैं और कैमरे के सामने आ जाते हैं। हम सुबह उठकर सिर्फ नहाते हैं, और चेहरे को अगले ही दिन धोते हैं। इसलिए, मीडिया सिर्फ मोदी को ही दिखाता है।
 

4 of 10
- फोटो : ANI
फारुख अब्दुल्ला का अनुच्छेद 370 पर दिया बयान
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि अगर भाजपा अनुच्छेद 370 को खत्म करती है तो जम्मू-कश्मीर का भारत में विलय भी नहीं रहेगा। फारुख अब्दुल्ला इतने में ही नहीं रुके और यहां तक कह डाला कि अल्ला कसम, मुझे यह खुदा की इच्छा लगती है कि हमें उनसे आजादी मिलेगी। फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि अगर अनुच्छेद 370 खत्म होता है तो कश्मीर में कोई राष्ट्रीय झंडा फहराने वाला नहीं होगा। उन्होंने कहा, ''उन्हें करने दीजिए, हम देख लेंगे।

 
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
आरएलडी प्रमुख अजीत सिंह का विवादित बयान
आरएलडी प्रमुख अजीत सिंह ने सहारनपुर की रैली में कहा कि देश का प्रधानमंत्री झूठ बोलता है। उन्होंने कहा कि मोदी साहब ने वादा किया था, हर एक आदमी की जेब में 15 लाख पहुंचाएंगे। देश का पीएम झूठ बोलता है? ना, ये झूठ नहीं बोलता, ये कभी सच नहीं बोलता।  मोदी के मां-बाप ने उसको सच बोलने की सलाह नहीं दी।
 
विज्ञापन

6 of 10
योगी आदित्यनाथ का मेरठ में दिया गया बयान
योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में बसपा सुप्रीमो मायावती को जवाब देते हुए कहा- आपको ‘अली’ मुबारक, हमारे पास तो ‘बजरंगबली’ है। आदित्यनाथ यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा- उनका अली में विश्वास है, तो हमारा बजरंगबली में विश्वास है।

 
विज्ञापन

7 of 10
मायावती
मायावती का एक समुदाय से खुलेआम वोट मांगने वाला बयान
मायावती ने तो अपनी सहारनपुर वाली रैली में खुलेआम मुस्लिम शब्द का इस्तेमाल कर वोट की अपील कर डाली। देवबंद में सपा-बसपा-रालोद महागठबंधन की पहली चुनावी रैली में मायावती ने मुस्लिम मतदाताओं का आह्वान करते हुए कहा था कि भाजपा को कांग्रेस नहीं हरा सकती। उसे सिर्फ महागठबंधन हरा सकता है, लिहाजा मुस्लिम मतदाता कांग्रेस को वोट देकर उसे जाया करने के बजाय महागठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में एक तरफा मतदान करें। इस पर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू ने रिपोर्ट मांगी है।

 

8 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ममता पर दिया बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी एक रैली में कहा था कि राजनीति में जमीन खिसकना क्या होता है समझना है हो, तो ममता दीदी की बौखलाहट और गुस्सा देखकर समझ सकते हैं।

9 of 10
राहुल
राहुल गांधी का बयान
राहुल गांधी ने अपने एक बयान में कहा- मोदी जी जिन चोरों को बचा रहे हैं, 'न्याय' के लिए उन्हीं की जेब से आएगा पैसा।
विज्ञापन

10 of 10
अखिलेश
अखिलेश यादव ने अपने एक बयान में कहा- प्रधानमंमत्री नरेंद्र मोदी ने देश का ध्यान बेरोजगारी, महिला सुरक्षा जैसे जमीनी मुद्दों से भटकाकर आसमान की ओर लगा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें