फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता का पीएम पर आरोप, कहा- अपनी मां की इज्जत नहीं करते, भारत की क्या करेंगे

Mon, 29 Apr 2019 09:23 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी मिदनापुर
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी मां और पत्नी का सम्मान नहीं करते हैं। पूर्वी मिदनापुर जिले के हेरिया में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'जिसने अपनी मां, अपनी पत्नी के प्रति कोई सम्मान नहीं दिखाया वह हमें देश के प्रति सम्मान करना कैसे सीखा सकता है? इस तरह के प्रधानमंत्री पर देश कभी भरोसा नहीं कर सकता है।'

विज्ञापन


बनर्जी ने कहा, 'प्रधानमंत्री के भाषण उकसाने वाले होते हैं। जिस तरह की भाषा का वह इस्तेमाल करते है वह शर्मनाक है।' तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ने भाजपा नेताओं को झूठा और गुंडा बताया। उन्होंने कहा, 'वह महत्वपूर्ण मुद्दों से आपका ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक प्रोपेगैंडा का इस्तेमाल कर रहे हैं। यदि इस तरह से चुनाव होने हैं तो कोई चुनाव नहीं होने चाहिए।'

यह पहली बार नहीं है जब बनर्जी ने मोदी पर निजी हमला किया हो। हालांकि उन्होंने अभी तक प्रधानमंत्री पर अपने परिवार का अपमान करने का आरोप नहीं लगाया था। आठ अप्रैल को कूच बिहार में रैली के दौरान उन्होंने कहा था, 'क्या आपने कभी अपने परिवार की देखभाल की है? दूसरों को छोड़ दीजिए, क्या आपने अपनी पत्नी की देखभाल की है? आपको कैसे पता कि मां, बेटियां और बहनें कैसे रहती हैं?'
विज्ञापन


बनर्जी के रविवार को दिए बयान पर बंगाल भाजपा के महासचिन शायंतन बसु ने कहा, 'यह शर्म की बात है कि एक मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री पर निजी हमले कर रही हैं। वह मोदी जी का राजनीतिक रूप से मुकाबला करने में असमर्थ हैं और इसी कारण निजी हमले कर रही हैं। यह कुछ और नहीं बल्कि उनके डर की अभिव्यक्ति है।' निमतोरी में बनर्जी ने आरोप लगाया कि मोदी रैलियों में करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं लेकिन चुनाव आयोग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें