फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की पहली लिस्ट पर कांग्रेस का तंज, आडवाणी की सीट छीनी, बुजुर्गों का आदर नहीं

Thu, 21 Mar 2019 08:46 PM IST
गौरव द्विवेदी चुनाव डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : ANI
विज्ञापन
लंबे चले मंथन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इस पहली सूची में 184 नाम शामिल हैं। गांधीनगर से पहली बार पार्टी के पुरोधा लालकृष्ण आडवाणी का नाम कट गया है। उनकी जगह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनावी मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने भाजपा की पहली सूची जारी होने पर तंज कसा है। पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "पहले श्री लाल कृष्ण अडवाणी को जबरन ‘मार्ग दर्शक’ मंडल में भेज दिया, अब उनकी संसदीय सीट भी छीन ली। जब मोदीजी बुज़ुर्गों का आदर नहीं करते, वह जनता के विश्वास का आदर कहाँ करेंगे? भाजपा भगाओ, देश बचाओ।"
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें