फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने एक दर्जन से अधिक सीटों पर गठबंधन को हरवाया

Fri, 24 May 2019 06:40 AM IST
गौरव द्विवेदी शरद गुप्ता, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को सपा-बसपा-रालोद गठबंधन में शामिल नहीं करने का बहुत बड़ा खामियाजा इन दलों ने उठाया है। कांग्रेस ने एक दर्जन से अधिक सीटों पर गठबंधन की हार में भूमिका निभाई है। कांग्रेस भी गठबंधन में शामिल होती तो ये चारों पार्टियां मिलकर 32 सीटें जीत सकती थीं। 

विज्ञापन


सुल्तानपुर में मेनका गांधी ने 44.85% वोट पाकर बसपा के सोनू सिंह को 1.34% वोटों के अंतर से हराया। जबकि कांग्रेस के संजय सिंह को 4.16% वोट मिले जो भाजपा के जीत के अंतर से ज्यादा हैं। इसी तरह धौरहरा में कांग्रेस के जितिन प्रसाद को 1.61 लाख वोट मिले। वे तीसरे स्थान पर रहे लेकिन उनके वोटों ने  बसपा के अरशद सिद्दीकी की 1.5 लाख वोटों से हार तय कर दी। यहां से भाजपा की रेखा वर्मा 5.09 लाख वोट पाकर जीतीं। 

यही कहानी बदायूं, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, भदोही, चंदौली, संत कबीरनगर, प्रतापगढ, मेरठ और कौशांबी जैसी सीटें हैं जहां भाजपा की जीत का अंतर कांग्रेस उम्मीदवारों को मिले वोट से कम था। फ़िरोज़ाबाद में शिवपाल सिंह ने चचेरे भाई राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय की हार सुनिश्चित कर दी। अक्षय को भाजपा के हाथों करीब तीस हजार वोटों से शिकस्त मिली जबकि शिवपाल ने 91 हजार वोट हथियाए। 
विज्ञापन


सबसे शक्तिशाली नेता
देश का आकार (भूमि+जनसंख्या) X अर्थव्यवस्था का आकार X चुनाव जनादेश का आकार = नेता की शक्ति। 
इस क्रूड फॉर्मूले के माप से नरेंद्र मोदी दुनिया में सबसे शक्तिशाली, लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित नेता बनने वाले हैं। 
-आनंद महिंद्रा, उद्योगपति  

शून्य समझने वाले समझ जाएं...
साथियों को शून्य समझने वालों को समझना चाहिए कि जब तक वो तुम्हारे पीछे खड़े हैं तभी तक तुम दहाई हो। कभी आगे खड़े हुए तो ढंग की इकाई भी न बचोगे। -कुमार विश्वास, आप के बागी नेता

परिणाम गाल पर तमाचा...
परिणाम मेरे गाल पर तगड़े तमाचे की तरह हैं। मैं अपनी विचारधारा पर कामय हूं। धर्मनिरपेक्ष भारत के लिए लड़ाई का मेरा प्रयास जारी रहेगा। -प्रकाश राज, अभिनेता व राजनेता

आदरणीय प्रिय नरेंद्र मोदीजी हार्दिक बधाई... आपने इस जीत को साकार बनाया। भगवान भला करे। -रजनीकांत

नफरत की बजाय प्यार दें
उन सभी राजनेताओं के लिए जो नरेंद्र मोदी के खिलाफ नफरत के चलते एकजुट थे। आप सभी से विनम्र निवेदन -कृपया मोदी से नफरत करने में कम समय व्यतीत करें और अधिक समय भारत को प्यार करने में करें। भारत को एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक समझदार विपक्ष की जरूरत है। जय हिन्द। -विवेक ओबेराय, अभिनेता  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें