फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का घोषणापत्र जारी, अमित शाह बोले- 2014 से 2019 का समय देश के लिए स्वर्ण काल रहा

Mon, 08 Apr 2019 07:17 PM IST
पल्लवी कश्यप चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Amit Shah
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा का घोषणापत्र जारी किया। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 2014 में भाजपा ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाया था। हम उस समय भविष्य का विजन लेकर आए थे। 30 साल बाद देश में पहली बार अस्थिरता का दौर खत्म करके भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बहुमत के बावजूद हमने एनडीए की सरकार बनाई। 2014 से 2019 की यात्रा जब भी भारत के विकास और दुनिया में साख बढ़ने की बात होगी, ये समय स्वर्णकाल के तौर पर अंकित होगा। इन पांच सालों में 50 करोड़ गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठाने का भगीरथ प्रयास पीएम मोदी ने किया है। जमीनी स्तर पर मोदी सरकार को सफलता मिली है। आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने की नीति अपनाई। देश की सीमाओं के साथ कोई छेड़खानी नहीं कर सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन




अमित शाह ने कहा कि आज देश के अधिकांश घरों में बिजली है। 8 करोड़ से ज्यादा शौचालय हैं, 7 करोड़ गरीबों के घर में गैस कनेक्शन दिये गये हैं, 50 करोड़ गरीबों के लिए मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया गया है। 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 11 वें नंबर पर थी, आज हम दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और तेजी से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए अग्रसर हैं। आज हमलोग 75 संकल्प लेकर देश के सामने जा रहे हैं, जब देश अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा, 2022 तक हम हर संकल्प पूरा कर लेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें