फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप नहीं, कांग्रेस को केंद्र में रखकर बन रही है भाजपा की चुनावी रणनीति

Sun, 28 Apr 2019 11:51 PM IST
गौरव द्विवेदी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनोज तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में चुनाव प्रचार में व्यस्त भाजपा नेताओं के बयानों को ध्यान से देखें तो उनके बयानों में एक शिफ्ट आया है। अब तक अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमलावर रही भाजपा अब धीरे-धीरे कांग्रेस पर भी हमले तेज करने लगी है। क्या भाजपा ने यह मान लिया है कि इस बार लोकसभा चुनाव में उसका सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी से नहीं, बल्कि कांग्रेस से है? एक भाजपा नेता की मानें तो यह सच है और अब पार्टी की रणनीति के केंद्र में आप नहीं, बल्कि कांग्रेस है और उसी के हिसाब से पार्टी का प्रचार अभियान जोर पकड़ रहा है। 

विज्ञापन


भाजपा नेता ने बताया कि शीला दीक्षित के आने से कांग्रेस की स्थिति काफी मजबूत हुई है। इसके अलावा उसके उम्मीदवारों का चयन भी कांग्रेस को सीधी लड़ाई में लाया है। एक वर्ग विशेष के वोट बैंक की भी कांग्रेस की तरफ वापसी हुई है। ऐसे में भाजपा यह मान रही है कि उसे जो भी मुकाबला होगा, वह कांग्रेस की तरफ से ही होगा। दिल्ली में आगामी बुधवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की रैली दक्षिणी दिल्ली में होने वाली है। उसमें भी इसी रणनीति के तहत हमला किया जाएगा। 

केजरीवाल पर हमला जारी रहेगा

हालांकि एक अन्य नेता के मुताबिक, सत्ता में होने के कारण अरविंद केजरीवाल पर सीधा हमला जारी रहेगा क्योंकि जनता को यह सीधा अपील करती है। नेता ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के कारण दिल्ली के लोगों को आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और दस फीसदी आरक्षण का लाभ नहीं मिला है। इसलिए दिल्ली में अगले दस दिनों में पार्टी इन मुद्दों को तेजी के साथ उठाएगी। 
विज्ञापन


पार्टी अगले दस दिनों में दिल्ली में फिर बड़े कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसमें प्रधानमंत्री की रैलियों के साथ-साथ अन्य शीर्ष नेताओं की रैलियां भी शामिल हैं। इसके लिए दिल्ली के रामलीला मैदान की बुकिंग भी कर ली गई है। 

टोपी बदलने वालों से रहें सावधान-कांग्रेस

दिल्ली में इस बार कांग्रेस का सीधा मुकाबला किससे है?  यह पूछने पर पार्टी प्रवक्ता जितेंदर कोचर कहते हैं कि सामान्य आदमी ने यह जान लिया है कि अरविंद केजरीवाल आम आदमी के नाम पर हमेशा टोपी पहनाते रहे हैं। वे जनता को कभी लोकपाल के नाम पर मूर्ख बनाने की कोशिश करते हैं तो कभी पूर्ण राज्य के नाम पर, अब वे एक धर्म विशेष के लोगों को भड़काने में लगे हैं। लेकिन जनता अब उनकी बातों से इतनी ऊब चुकी है कि उन्हें दुबारा मौका नहीं देगी। कोचर के मुताबिक, उनका सीधा मुकाबला भाजपा से है और वे इस चुनाव में साबित करेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें