मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। कमलनाथ ने कहा- मैं मोदी जी से पूछना चाहता हूं कि लोकसभा चुनाव के लिए वह जो हवाई जहाज की यात्राएं कर रहे हैं इसके लिए पैसा कहां से आया? कमलनाथ यहीं नहीं रुके और पूछा कि क्या चुनावों का खर्च उठाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की नेताओं की पत्नियां अपने गहने बेच रही हैं।
कमलनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताएं कि उनकी हवाई यात्राओं का खर्च कहां से आ रहा है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव हों या फिर देश में चले रहे लोकसभा चुनाव, इस पर जो खर्च हो रहा है, यह पैसा कहां से आ रहा है। यह पहली बार नहीं है जब कमलनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोल रहे हैं। इससे पहले कमलनाथ ने कहा था कि प्रधानमंत्री बताएं कि 700 करोड़ में तैयार हुए भाजपा के दफ्तर के लिए पैसा कहां से आया। उन्होंने इससे पहले भी कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताएं कि विमान की सवारी के लिए होने वाले खर्च का पैसा कहां से आ रहा है। कमलनाथ का कहना था कि प्रधानमंत्री मेरे सवालों का जवाब देने के बाद ही मुझसे सवाल करें। गौरतलब है कि कल मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों के लिए चौथे चरण का मतदान होना है। ये सीटें सीधी, शहडोल, जबलपुर, बालाघाट, मण्डला और छिंदवाड़ा हैं।