फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के 72 हजार के वादे पर अरुण जेटली ने उठाए सवाल, कहा- योजनाओं के नाम पर छलकपट

Tue, 26 Mar 2019 04:53 AM IST
Avdhesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरुण जेटली ने राहुल के वादे पर बोला हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राहुल गांधी की गरीबों को हर साल 72 हजार रुपये देने की योजना पर जमकर हमला बोला है। जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कांग्रेस पर कई बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "कांग्रेस की वजह से देश में गरीबी है। कांग्रेस ने सात दशकों तक देश को धोखा दिया है। योजनाओं के नाम पर कांग्रेस ने छलकपट किया है। कांग्रेस गरीबी हटाने के नाम पर राजनीति का व्यवसाय कर रही है। कांग्रेस के वादे से ज्यादा मोदी सरकार ने गरीबों के लिए किया।"
विज्ञापन


जेटली यहीं नहीं रुके। उन्होंने इंदिरा गांधी के मशहूर गरीबी हटाओ नारे को भी कठघरे में खड़ा किया। जेटली ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास गरीबी और गरीबी हटाने के नाम पर व्यवसाय का रहा है गरीबी हटाने का नहीं। गरीबी हटाने के लिए कोई  साधन नहीं दिए गए। साल 1971 में इंदिरा गांधी का तो मुख्य नारा था- गरीबी हटाओ लेकिन हुआ कुछ नहीं, उनकी नीति ही नहीं थी नौकरियां पैदा करने की। कांग्रेस की नीतियों की वजह से देश में गरीबी बरकरार रही। उन्होंने सवाल उठाया कि मोदी सरकार की पीएम किसान निधि योजना कांग्रेस शासित राज्यों में लागू क्यों नहीं हो पाई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस की इस महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी थी। राहुल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो 12 हजार से कम कमाने वाले परिवारों को हर साल 72 हजार रूपये दिए जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें