फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में अमित शाह ने किया बड़ा दावा, कहा-एनडीए जीतेगा 35 से ज्यादा सीटें

Fri, 22 Feb 2019 03:30 PM IST
संदीप भट्ट चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमित शाह का तमिलनाडु में बड़ा दावा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने तमिलनाडु में कांग्रेस- द्रमुक गठबंधन पर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और द्रमुक दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार के मामले में बराबर हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के हर कोने में विकास करना चाहते हैं। भाजपा और एनडीए शासन के मामले में समान है।
विज्ञापन


अमित शाह तमिलनाडु के रामनाथपुरम में भाषण दे रहे थे। उन्होंने अपने भाषण में जहां पार्टी के विकास कार्यों को गिनाया तो वहीं कांग्रेस और द्रमुक पर भी निशाना साधा। तमिलनाडु में कांग्रेस और द्रमुक गठबंधन में हैं। द्रमुक जहां आने वाले लोकसभा चुनाव में 20 सीटों पर लड़ेगी, वहीं कांग्रेस 9 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। सूबे में कुल 39 सीटें हैं।

अमित शाह ने अपने भाषण में कहा कि भाजपा सूबे का विकास करना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूबे के हर कोने का विकास करना चाहते हैं।

अमित शाह ने कहा कि तमिलनाडु में एनडीए 35 से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने अपने भाषण में पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। अमित शाह ने पुलवामा में हुए हमले को पाकिस्तान प्रेरित आतंकवाद बताया।
विज्ञापन


उन्होंने इस दौरान तमिलनाडु से शहीद हुए दो जवानों को अपनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली प्रतिबद्ध सरकार है और आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस वाली सरकार है। मोदी सरकार जवानों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देगी। आंतकियों को इसका सबक सिखाया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा था। राहुल ने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा था कि शहीदों के घर दर्द का दरिया उमड़ रहा था और प्रधानमंत्री शूटिंग में व्यस्त थे। आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तमिलनाडु में भाजपा ने एआईडीएमके के साथ गठबंधन किया है। भाजपा सूबे में 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं एआईडीएमके 27 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें