फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के ट्वीट पर भाजपा का जवाबी हमला, कहा-देश आपकी फेक न्यूज से तंग आया

Fri, 22 Feb 2019 03:22 PM IST
sapna singla चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी-नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले वाले दिन प्रधानमंत्री पर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहने के राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष उस दिन सुबह के समय का फोटो जारी करके देश को गुमराह करना बंद करें, देश आपकी फेक न्यूज से तंग आ चुका है। 

विज्ञापन




राहुल गांधी के ट्वीट के बाद भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘ राहुल जी, भारत आपकी फेक न्यूज से तंग आ चुका है। उस दिन सुबह के समय की फोटो निर्लज्जता से जारी करके देश को गुमराह करना बंद करें ।’’ 

विज्ञापन




कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा के ट्विटर हैंडल पर कहा गया है कि ऐसा लगता है कि आपको पहले पता चल गया होगा, लेकिन भारत के लोगों को शाम में ही हमले की जानकारी मिली। अगली बार इससे बेहतर स्टंट करें जहां जवानों की शहादत नहीं जुड़ी हुई हो। 
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पुलवामा आतंकी हमले वाले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक चैनल के लिए फिल्म की शूटिंग करने संबंधी खबरों को लेकर शुक्रवार को उन पर हमला बोला और आरोप लगाया कि जब शहीदों के घर ‘दर्द का दरिया’ उमड़ा था तो ‘प्राइम टाइम मिनिस्टर’ हंसते हुए दरिया में शूटिंग कर रहे थे।
 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें