जुड़िए अमर उजाला के वोट करो अभियान से
- फोटो : Amar Ujala
आज लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। लोकतंत्र के महापर्व में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की कतारें देखी जा रही हैं। इस चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हो रहा है।
अमर उजाला ने अपने चुनावी रथ के जरिए लगातार कई संसदीय क्षेत्रों की यात्रा कर न सिर्फ जनता और उनके प्रतिनिधियों से बात की बल्कि #वोटकरो का अभियान भी चलाया। हम सबसे अपील करना चाहेंगे कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में घरों से निकलें और लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
अमर उजाला के इस पहल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की थी। #VoteKar नाम के इस अभियान के बारे में ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने आपके पसंदीदा समाचार समूह अमर उजाला को भी टैग किया है।
प्रधानमंत्री ने लिखा, "मतदान की शक्ति को बढ़ावा देने के लिए अखबार एक बेहतरीन माध्यम हैं। इसलिए मैं अमर उजाला की टीम से मतदाता जागरूकता अभियान के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोट करने के लिए उत्साहित करने की गुजारिश करना चाहूंगा।"
आपको बता दें कि अमर उजाला लंबे समय से #वोटकरो अभियान चला रहा है और अब पीएम ने भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए #वोटकर की शुरुआत की है।
साल 2018 के आखिर में संपन्न हुए पांच राज्यों के चुनावों के दौरान भी अमर उजाला ने #वोटकरो अभियान चलाया था जिसे बड़े पैमाने पर सफलता मिली और हमारे पाठकों ने इसकी खासी सराहना की। हम लोकसभा चुनाव 2019 के महासंग्राम में भी इस अभियान को जारी रखे हुए हैं। #वोटकरो के माध्यम से हम तमाम मतदाताओं से अपील करते हैं कि अपने मत की ताकत को पहचानें और घरों से बाहर निकलकर, लोकसभा चुनाव 2019 में वोट जरूर डालें।