प्रताप सारंगी-नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter
सांसद का चुनाव जीतने से पहले प्रताप सारंगी ओडिशा के नीलगिरी विधानसभा सीट से विधायक थे। वो 2004 और 2009 में यहां से दो बार विधायकी का चुनाव जीते हैं। इससे पहले सारंगी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन वो मोदी लहर के बावजूद हार गए थे। कहा जाता है कि वो नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाते हैं। मोदी जब भी ओडिशा आते हैं, तो सारंगी से मिले बिना नहीं जाते