फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर अब्दुल्ला का बड़ा आरोप, कहा- पुंछ में ईवीएम पर नहीं काम कर रहा कांग्रेस का बटन

Thu, 11 Apr 2019 02:10 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच जम्मू-कश्मीर केे पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने एक वीडियो ट्वीट कर आरोप लगाया है कि पुंछ के मतदान केंद्रों पर ईवीएम में कांग्रेस का बटन काम नहीं कर रहा है।

विज्ञापन


वीडियो में मतदान केंद्र के अधिकारी वहां मौजूद भीड़ को दिलासा देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अधिकारी कह रहा है कि कर्मचारियों की कोई कमी नहीं है, हम लोगों ने समय से काम शुरू कर दिया था। लेकिन देर होने का कारण बटन का काम नहीं करना है। दूसरा कोई और कारण नहीं है, हम यह नहीं बता सकते कि आखिर एक ही बटन काम क्यों नहीं कर रहा है। बाद में उन्होंने कहा कि चौथा बटन काम नहीं कर रहा है, हाथ वाला। गौरतलब है कि वहां मौजूद भीड़ में से एक शख्स कहता है कि अगर यह एक या दो मशीन की बात होती तो हम समझ सकते हैं, लेकिन खबर है कि और भी कई ईवीएम मशीनें खराब हैं। 

बता दें कि अमर उजाला इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। 

उमर अब्दुल्ला के ट्वीट पर पुंछ के जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि शाहपुर में एक ईवीएम पर कांग्रेस के बटन को लेकर कुछ दिक्कत थी। उस ईवीएम को अब बदल दिया गया है। दूसरे मतदान केंद्र पर भाजपा का बटन काम नहीं कर रहा था। उसे भी बदल दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें