फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना से भाजपा प्रत्याशी की मांग, स्ट्रांग रूम में ताला लगाने की मिले इजाजत

Mon, 15 Apr 2019 07:41 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद धर्मपुरी - फोटो : social media
विज्ञापन
तेलंगाना की निजामाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अरविंद धर्मपुरी ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखकर 'स्ट्रांग रूम' में अपना ताला लगाने की अनुमति मांगी है। सोमवार को आयोग को लिखे पत्र में उन्होंने अपील करते हुए कहा कि उनको स्ट्रांग रूम में जहां चुनाव के बाद ईवीएम और वीवीपैट को रखा गया है, वहां अपना ताला लगाने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन


प्रत्याशी डी. अरविंद ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें स्ट्रॉंग रूम में रखे गए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की सुरक्षा को लेकर कुछ संशय है। निजामाबाद के जिलाधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी एम. राम मोहन राव को सौंपे गए एक पत्र में अरविंद ने अधिकारी से स्ट्रॉंग रूम में अपना ताला लगाने की अनुमति देने का अनुरोध किया। 

इन कमरों में चुनावों के दौरान इस्तेमाल ईवीएम और वीवीपैट रखे गए हैं। उन्होंने पत्र की एक प्रति तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रजत कुमार और भारत चुनाव आयोग को भी भेजी। हाल के चुनावों की प्रक्रिया में शामिल रहे एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जिन स्ट्रॉंग रूम में ईवीएम रखे गए हैं वहां तीन परतों में सुरक्षा के इंतजाम हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि चुनाव के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखकर सील कर दिया जाता है। स्ट्रांग रूम के बाहर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती होती है, साथ ही चारों तरफ सीसीटीवी कैमरों की 24 घंटे निगरानी होती है। इसके बावजूद यदि प्रत्याशी ईवीएम की खुद या अपने प्रतिनिधि के माध्यम से निगरानी करना चाहे तो आयोग इसकी इजाजत देता है।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में तेलंगाना की सभी 17 सीटों पर मतदान हो चुका है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें