प. बंगाल- भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी की कार में हुई तोड़फोड़ के बाद वह हुगली में जिलाधीश कार्यालय के सामने धरने पर बैठीं।
प. बंगाल के हावड़ा के बूथ नंबर 49 और 50 में टीएमसी सांसद प्रसून बनर्जी और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प।
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में दिव्यांग निधि ने अपने पैर का इस्तेमाल करते हुए मतदान किया।
चुनाव आयोग ने प. बंगाल के 24 परगना में हुई हिंसा पर मांगी रिपोर्ट।
अमेठी में स्मृति ईरानी ने कहा, राहुल गांधी ने आज वोटिंग के दिन एक बार फिर अमेठी की जनता को धोखा दिया है। मुझे ये नहीं पता था कि वो इतने घमंडी हो जाएंगे कि मतदान के दिन ही नहीं आएंगे। इतना बड़ा अपमान करने की क्या जरूरत थी।
उत्तर प्रदेश के 14 लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में पांचवें चरण के तहत सोमवार को हो रहे मतदान में दोपहर तीन बजे तक करीब 45.07 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभी तक शांतिपूर्ण मतदान की खबरें आ रही हैं। कुछ जगह से ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना आई जिसे तुरंत ठीक कर दिया गया। दोपहर तीन बजे तक हुये मतदान में धौरहरा में 49.23 प्रतिशत, सीतापुर में 50.32 प्रतिशत, मोहनलालगंज में 48.22 प्रतिशत, लखनऊ में 43.07 प्रतिशत, रायबरेली में 42.68 प्रतिशत, अमेठी में 41.92, बांदा में 46.91, फतेहपुर में 42.44, कौशांबी में 40.37, बाराबंकी में 49.64 प्रतिशत, फैजाबाद में 46.34, बहराइच में 44.50, कैसरगंज में 43.20 तथा गोंडा में 42.67 प्रतिशत मतदान हुआ।
राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंह नगर में एक मतदान केंद्र पर 114 वर्ष से अधिक उम्र की महिला मतदान करने पहुंचीं। निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर के बूथ नंबर 267 पर 114 वर्ष से अधिक उम्र की महिला वीरा अपने परिजनों के साथ मतदान के लिए पहुंचीं। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला को सहारा देने के लिये परिवार के तीन सदस्य आए थे।
झारखंड की राजधानी और अपने गृहनगर रांची में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने किया मतदान।
दोपहर एक बजे तक 40 प्रतिशत मतदान
उत्तर प्रदेश— 35.15 फीसदी
बिहार— 32.27 फीसदी
जम्मू कश्मीर— 11.35 फीसदी
मध्य प्रदेश— 42.77 फीसदी
राजस्थान— 42.60 फीसदी
पश्चिम बंगाल— 50.78 फीसदी
झारखंड— 45.98 फीसदी
अबतक 27 प्रतिशत मतदान
उत्तर प्रदेश— 22.96 फीसदी
बिहार— 20.74 फीसदी
जम्मू कश्मीर— 06.09 फीसदी
मध्य प्रदेश— 29.71 फीसदी
राजस्थान— 29.39 फीसदी
पश्चिम बंगाल— 33.57 फीसदी
झारखंड— 29.49 फीसदी
उत्तर प्रदेश की कौशाम्बी लोकसभा सीट के लिए भी मतदान हो रहे हैं। सुबह से ही यहां मतदान केंद्रों पर कतारें लगनी शुरू हो गई थी।
बिहार के छपरा में मतदान केंद्र संख्या 131 पर एक व्यक्ति रंजीत पासवान ने ईवीएम तोड़ डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पश्चिम बंगाल:
ईवीएम और वीवीपैट मशीन में तकनीकी खराबी के कारण हावड़ा के मतदान केंद्र संख्या 289/291/292 में मतदान शुरू नहीं हो सका है। पदाधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।