फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में वोटिंग के बीच BJP की महिला प्रत्याशी से बदसलूकी, दो कार्यकर्ताओं की भी हत्या

Sun, 12 May 2019 02:08 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मतदान के दौरान हिंसा
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिए आज (12 मई) को मतदान हो रहा है। पश्चिम बंगाल समेत कुल 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व का एक रूप जितना खूबसूरत है, दूसरा उतना ही स्याह भी है। पश्चिम बंगाल में रविवार को मतदान के दौरान भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और पूर्व महिला आईपीएस अफसर  से बदसलूकी और फिर उनके काफिले में शामिल गाड़ियों में तोड़फोड़ की खबर आई। वहीं पार्टी के दो कार्यकर्ताओं की हत्या की खबरें भी आई हैं।

विज्ञापन


आगे देखें देश के किन हिस्सों में हिंसक घटनाएं लोकतंत्र को शर्मसार कर रही हैं-

पश्चिम बंगाल- मतदान केंद्र पर ही रो पड़ीं भाजपा उम्मीदवार

पश्चिम बंगाल में घाटल लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और भारतीय पुलिस सेवा की पूर्व अफसर (आईपीएस) भारती घोष को कथित रूप से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्र के बाहर घेरकर उनके साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया। अपने साथ इस दुर्व्यवहार के बारे में मीडिया को बताते हुए भारती घोष रो पड़ीं। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बाद में एक वरिष्ठ मतदान अधिकारी ने बताया कि जिला अधिकारी से भारती घोष पर स्थानीय लोगों द्वारा किए गए हमलों की रिपोर्ट मांगी गई है।

पश्चिम बंगाल- भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के बांकुरा लोकसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 254 में रविवार सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर मतदान के दौरान धांधली और फर्जीवाड़े का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

पश्चिम बंगाल- मतदान शुरू होने से पहले ही बूथ कार्यकर्ता की हत्या

पश्चिम बंगाल के झारग्राम में मतदान से पहले शनिवार रात भाजपा कार्यकर्ता रमन सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हत्या करने का आरोप लगाया। रमन का शव झारग्राम जिले के चुनसोले गांव से बरामद हुआ। हालांकि स्थानीय पुलिस ने शुरूआती जांच के आधार पर कहा कि मृतक पहले से बीमार था। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मिदनापुर में भी एक अन्य भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की खबर है।

मतदान के बीच मरधारा के कांठी में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की हत्या की खबर आई। पुलिस के अनुसार, पार्टी के कार्यकर्ता मैती रविवार रात से गायब थे लेकिन बाद में उनका शव बरामद हुआ। कहा जा रहा है कि वह देर रात किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे, मगर वापस घर नहीं लौटे। यह हत्या कब, कैसे और क्यों हुई इन सवालों के जवाब पुलिस भी तलाश रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें