फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के बाद पीएम पर बरसे भाई-बहन, राहुल ने कहा- नफरत का इस्तेमाल करते हैं मोदी

Sun, 12 May 2019 01:02 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोदी पर राहुल-प्रियंका का हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वोट डालने के बाद पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। प्रियंका से पहले राहुल ने दिल्ली के औरगंजेब लेन इलाके में वोट डाला। मतदान केंद्र से बाहर निकलने के बाद उन्होंने एक के बाद एक पीएम पर तंज भरे लहजे में हल्ला बोला। राहुल ने कहा, 

कांग्रेस बेरोजगारी, किसान और भ्रष्टाचार, नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। नरेंद्र मोदी ने नफरत का इस्तेमाल किया जबकि हमने प्यार का। मुझे पूरा भरोसा है कि प्यार जीतेगा।

विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने लोधी एस्टेट के सरदार पटेल विद्यालय में पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ जाकर वोट डाला। वोट डालने के बाद वो भी पीएम पर बुरी तरह बरसीं। उन्होंने कहा, 


ये बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है क्योंकि हम लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। देश के लिए लड़ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखकर मैंने वोट डाला है।

विज्ञापन


पीएम ने हाल में एक रैली में कहा था कि उन्होंने देश के लिए तपस्या की है। इस पर भी प्रियंका ने हमला बोलते हुए कहा, " 50 घंटे भी तपस्या की होती तो ऐसी बात नहीं बोलते। 2 करोड़ रोजगार पर चुनाव क्यों नहीं लड़ा। 15 लाख के वादे पर चुनाव क्यों नहीं लड़ा।"
विज्ञापन


प्रियंका ने सवाल उठाया कि पीएम मोदी, राहुल की बहस का जवाब क्यों नहीं देते। 2019 के रण में सीटों के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस को उम्मीद से ज्यादा सीटें मिलेंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें