फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी को लेकर उमा भारती के इस बयान से मच सकता है हंगामा

Tue, 16 Apr 2019 09:51 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उमा भारती - फोटो : ANI
विज्ञापन

झांसी से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसे लेकर हंगामा मच सकता है। पत्रकारों के इस सवाल पर कि इस चुनाव पर प्रियंका का कैसा असर पड़ेगा, इसके जवाब में उमा भारती ने कहा कि जिसका पति चोरी के आरोप में हो, उसको लोग किस नजर से....चोर की पत्नी को किस नजर से देखता जाता है...हिंदुस्तान उसी नजर से देखेगा उनको।  

विज्ञापन

इसी के साथ उमा भारती ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को लेकर कहा कि आजम ने महिलाओं के लिए घटिया शब्दों का इस्तेमाल किया है जिससे देश के महिलाओं की अस्मिता को चोट पहुंची है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग योगी और आजम खान पर एक ही तरह की कार्रवाई की है वो उन्हें सही नहीं लगी।

गौरतलब है कि उमा भारती इस बार का चुनाव नहीं लड़ रही हैं। उन्होंने हाल ही में इसको लेकर एलान भी किया था। इसके बाद पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें