फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में हिंसा पर टीएमसी नेता मुनमुन सेन का बयान, थोड़ी हिंसा तो होगी ही

Mon, 29 Apr 2019 08:28 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुन मुन सेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की उम्मीदवार मुनमुन सेन ने आसनसोल में हुई हिंसा को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने अभी तक अपने वरिष्ठों से मुलाकात नहीं की हूं, जब हम मिलेंगे तो पता चलेगा कि कहां हिंसा हुई है। थोड़ा तो होगा ही, हर जगह होता है, पहले के मुकाबले कम हिंसा हुई है।

विज्ञापन

 


भाजपा ने आसनसोल से बाबुल सुप्रियो को मैदान में उतारा है। वहीं उनकी कार पर पोलिंग बूथ के बाहर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया। बाबुल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जिक्र कर टीएमसी कार्यकर्ताओं पर उन पर हमला करने का आरोप लगाया है। 

बाबुल सुप्रियो को टक्कर देने के लिए टीएमसी ने आसनसोल लोकसभा से मुनमुन सेन को उतारा है। मुनमुन सेन के यहां से उतरने से लड़ाई दिलचस्प हो गई है। 2014 में मुनमुन सेन ने बंगाल की बांकुरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने आठ बार के सांसद सीपीआई के बासुदेव आचार्य को हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें