फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के खिलाफ बच्चों के नारे पर संग्राम, स्मृति बोलीं- परिवारवाले बच्चों को प्रियंका से दूर रखें

Thu, 02 May 2019 05:25 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्मृति ईरानी का प्रियंका गांधी पर वार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगातार हमलावर रही हैं। प्रियंका का कुछ बच्चों के साथ एक वीडियो सामने आने के बाद ईरानी के तेवर और भी कड़े हो गए हैं। स्मृति ईरानी ने कहा कि अपने बच्चों को परिवारवाले प्रियंका से दूर रखें। हालांकि इस मामले पर प्रियंका गांधी का भी बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि मैंने बच्चों को नारे लगाने से रोका। लेकिन भाजपा ने उस वीडियो को एडिट कर के दिखाया। 

विज्ञापन


मोदी के विरोध में नारे पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, क्या प्रियंका को नहीं मालूम है कि बच्चों का राजनीतिक इस्तेमाल नहीं करना है? आप बच्चों को क्या सिखा रही हैं। मैं कहना चाहती हूं कि परिवारवाले अपने बच्चों को प्रियंका से दूर रखें। 

ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में हारी हुई लड़ाई लड़ रही है। हमलोग कांग्रेस अध्यक्ष का इतना पीछा कर रहे हैं कि वे इस सीट (अमेठी) पर सपा-बसपा के समर्थन के बाबजूद भाग रहे हैं। यह लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं है, यह लड़ाई असल में जनता और लापता सांसद के बीच है। 
विज्ञापन


प्रियंका ने क्या कहा

प्रियंका गांधी ने बच्चों को मोदी के विरोध में नारे लगाए जाने पर कहा, बच्चे प्रधानमंत्री के खिलाफ नारा लगा रहे थे जो कि सही नहीं था, मैेंने उन्हें रोका। भाजपा ने टेप को एडिट किया, उसने उस सीन को हटा दिया जिसमें मैं बच्चों को नारा लगाने से रोक रही थी और उसे लेकर मुझपर आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें