फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद और देश की सुरक्षा के मुद्दे पर किसी तरह की सौदेबाजी नहीं : विदेश मंत्रालय

Thu, 02 May 2019 04:31 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बुधवार को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया। आतंक के खिलाफ भारत की यह बड़ी जीत है। लंबे समय से भारत इस कोशिश में जुटा हुआ था। अब ऐसा होने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने प्रेस वार्ता की। रवीश कुमार ने इस मुद्दे पर कहा, 'आतंक के मुद्दे पर और देश की सुरक्षा से संबंधित मामलों पर हम किसी भी देश के साथ सौदेबाजी नहीं करते। चीन ने भी अपने कारण दे दिए हैं कि क्यों उसने इस मामले में समर्थन दिया।' 

विज्ञापन

रवीश कुमार ने कहा, 'इस कूटनीतिक झटके के बाद पाकिस्तान से ध्यान हटाने के लिए अलग तत्व लाए जा रहे हैं। वह इस फैसले का स्वागत नहीं कर सकते, न ही वह इसकी आलोचना कर सकते हैं, उनके पास एक ही रास्ता बचा है कि वह इधर-उधर की समस्याएं सामने लाएं।'
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें