फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर शत्रुघ्न सिन्हा को रिकॉर्ड अंतर से सीट जीतने का भरोसा

Fri, 12 Apr 2019 09:41 PM IST
Abhishek Singh भाषा, पटना
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा छोड़ने और कांग्रेस में शामिल होने के बाद शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र पटना साहिब के चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे और विश्वास जताया कि वह तीसरी बार रिकॉर्ड अंतर से सीट पर जीत हासिल करेंगे।

विज्ञापन


पटना साहिब से दूसरी बार सांसद सिन्हा आज शाम हवाई अड्डे पर उतरे और वहां मौजूद संवाददाताओं से कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बिहार में सबसे ज्यादा अंतर से जीत हासिल की थी। इस बार नया रिकॉर्ड बनेगा।

बिहारी बाबू के नाम से लोकप्रिय सिन्हा ने भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता कुणाल को पराजित किया था। कुणाल पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार थे। उससे पहले 2009 में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने बॉलीवुड कलाकार शेखर सुमन को हराया था। सुमन भी कांग्रेस के उम्मीदवार थे।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते कांग्रेस में शामिल होने वाले सिन्हा ने कहा कि इतने दिनों से मैं जो वादे कर रहा था उसे पूरा करने आया हूं, जगह वहीं होगी लेकिन स्थिति अलग होगी। मैं उसी स्थान पर लौट आया हूं। आप जानते हैं कि किन परिस्थितियों में मैंने भाजपा छोड़ी है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेरी बेटी सोनाक्षी ने पहले भी मेरे लिए प्रचार नहीं किया और न ही इस बार वह ऐसा करेगी। वह राजनीति से नहीं है। बहरहाल, जिस शहर में मैं पला-बढ़ा वहां चुनाव प्रचार करने के लिए मैं स्टार प्रचारकों पर निर्भर नहीं हूं।
विज्ञापन


शत्रुघ्न सिन्हा 1990 के दशक से ही भाजपा से जुड़े हुए थे लेकिन पिछले कुछ वर्षों से वह नेतृत्व की आलोचना कर रहे थे।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें