फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में सात पूर्व सैनिक भाजपा में हुए शामिल

Sat, 27 Apr 2019 08:25 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सात पूर्व सैनिक भाजपा में शामिल हुए - फोटो : ani
विज्ञापन

सेना के दो पूर्व उप प्रमुखों समेत सात सेवानिवृत्त अधिकारी शनिवार को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। रक्षा मंत्री ने पूर्व सैनिकों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्र की सेवा करने वाले ऐसे वरिष्ठ पूर्व सैनिकों की मौजूदगी से भाजपा को फायदा होगा।

विज्ञापन

 


उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी नीतियों में मार्गदर्शन कर सकते हैं। सेना के दो पूर्व उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जेबीएस यादव और लेफ्टिनेंट जनरल एस के पटयाल पार्टी में शामिल हुए हैं। यादव ने पत्रकारों से कहा कि पूर्व सैनिक भी देश की सेवा करना चाहते हैं। हम भले ही सेवानिवृत हो गए हों, लेकिन हम थके नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षित और सक्षम हाथों में है।


सैन्य खुफिया विभाग के पूर्व महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल आरएन सिंह, सेना की सूचना सेवाओं व आईटी के पूर्व महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल सुनीत कुमार और सेना मुख्यालय में सिग्नल ऑफिसर-इन-चीफ के रूप में कार्य कर चुके लेफ्टिनेंट जनरल नितिन कोहली भी पार्टी में शामिल हुए हैं। इसके अलावा कर्नल आरके सिंह और विंग कमांडर (सेवानिवृत) नवनीत मेगन भी भाजपा में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें