फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहने पर साध्वी प्रज्ञा कर रहीं प्रायश्चित

Tue, 21 May 2019 02:54 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
साध्वी प्रज्ञा - फोटो : file photo
विज्ञापन

महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है कि वो अपने इस बयान के लिए प्रायश्चित करेंगी। साध्वी ने ट्वीट करके कहा कि मेरे शब्दों से समस्त देशभक्तों को यदि ठेस पहुंची है, तो मैं इसके लिए माफी मांगती हूं और 21 प्रहर का मौन रखूंगी। 

विज्ञापन

 


बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे। इस पर जबरदस्त संग्राम मचा था। यहां तक कि पीएम मोदी ने उनके इस बयान पर अपनी नराजगी व्यक्त करते हुए कहा था कि कि मैं दिल से कभी साध्वी को माफ नहीं कर पाऊंगा। बिहार के सीएम और एनडीए के सहयोगी नीतीश कुमार ने भी उनके इस बयान पर एतराज जताते हुए कहा था कि भाजपा को साध्वी को पार्टी से निकालने पर विचार करना चाहिए।

साध्वी प्रज्ञा को भाजपा ने भोपाल की लोकसभा सीट से कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। साध्वी ने इससे पहले भी मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने करकरे का जिक्र करते हुए कहा था वो मेरे शाप की वजह से मराे थे। उनके उस बयान पर सियासत गरमा गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि साध्वी प्रज्ञा मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी हैं। फिलहाल वो जमानत पर बाहर  हैं और भोपाल से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें