फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी पर पीएम के हमले से भड़के राहुल, कहा- मोदीजी, आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे

Sun, 05 May 2019 01:11 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजीव गांधी पर की गई पीएम मोदी की टिप्पणी कांग्रेस को बहुत बुरी लगी। - फोटो : Social media
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी की टिप्पणी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कड़ा जवाब दिया है। अपने पिता पर पीएम मोदी के निशाना साधने के बाद राहुल और प्रियंका ने ट्वीट कर अपना गुस्सा निकाला है। पहले राहुल ने ट्वीट कर चेतावनी दी और फिर प्रियंका ने इसे पीएम मोदी की सनक और शहादत का अपमान बताया है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन

 
प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा कि शहीदों के नाम पर वोट मांगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले प्रधानमंत्री ने कल अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया। जवाब अमेठी की जनता देगी, जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी। हां मोदीजी! यह देश धोखेबाजी को कभी माफ नहीं करता।

प्रियंका से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि मोदी जी लड़ाई खत्म हो गई है, आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं और मेरे पिता को बीच में लाने पर भी आप नहीं बच पाओगे।
विज्ञापन

 
चिदंबरम बोले: हार से डरे हुए हैं मोदी

इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री को पता होना चाहिए है कि मृत व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। चिदंबरम ने ट्वीट किया -

क्या पीएम ने यह प्राचीन कहावत सुनी है कि मृत व्यक्ति के लिए कभी बुरा ना बोलें? क्या कोई भी धर्म किसी मृत व्यक्ति को अपमानित करने की इजाजत देता है?


उन्होंने आगे लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर प्रधानमंत्री के बयान से साफ होता है कि वह सामने दिख रही हार से किस कदर निराश और डरे हुए हैं!
 

 

विज्ञापन

'भ्रष्टाचारी नंबर वन' के रूप में खत्म हुआ 'मिस्टर क्लीन' का जीवन: पीएम

शनिवार को एक रैली में नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पर राफेल डील को लेकर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने राहुल और प्रियंका के पिता पूर्व पीएम राजीव गांधी को भी निशाने पर लिया था और उनकी आलोचना की थी।

पीएम मोदी ने कहा था कि 'मिस्टर क्लीन' का जीवन काल 'भ्रष्टाचारी नंबर वन' के रूप में समाप्त हुआ था। अपने पिता को लेकर की गई पीएम मोदी की इस टिप्पणी पर पहले राहुल ने ट्वीट कर हमला बोला और फिर प्रियंका ने गुस्सा जाहिर किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें