फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली ने किया मतदान, वोट देने के बाद मतदाताओं से की यह अपील

Sun, 12 May 2019 11:28 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
virat kohli
विज्ञापन

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को मतदान केंद्र जाकर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया। वोट देने के बाद कोहली ने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। गुरुग्राम के पिनेस्ट्री स्कूल में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'सभी को मतदान करने के लिए आना चाहिए और मैं सभी से ऐसा करने का आग्रह करता हूं।'

विज्ञापन


बता दें कि विराट कोहली यहां वोट डालने अपने बड़े भाई विकास के साथ आए थे। विराट ने गुरुग्राम के द पाइन क्राइस्ट स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत हरियाणा की सभी 10 संसदीय सीटों पर रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है।

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के टूर्नामेंट के लीग स्टेज से बाहर होने के बाद कप्तान कोहली फिलहाल ब्रेक पर हैं। आज हैदराबाद में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल का फाइनल मैच खेला जाएगा। इस टी20 टूर्नामेंट के खत्म होते ही भारतीय खिलाड़ी कोहली की अगुवाई में विश्व कप की तैयारियों में जुट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें