महासंग्राम- क्या हैं अलवर की जनता के मुद्दे?
- फोटो : Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सबसे बड़ी कवरेज करने अमर उजाला का चुनावी रथ निकल पड़ा है। इस बार रथ राजस्थान के कई शहरों में पहुंच रहा है। राल्को टायर महासंग्राम चुनावी रथ, राजनीतिक दलों से लेकर छात्र-छात्राओं, व्यापारियों, युवाओं और समाज के अनेक वर्गों से उनकी राय ले रहा है।
तीन चरणों के चुनाव संपन्ना होने के बाद बाकी चरणों के लिए राजनीतिक दलों ने ताकत झोंक दी है। अमर उजाला का रथ राजस्थान के अलवर पहुंचा तो लोगों ने स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक खुलकर अपनी बात रखी।
16वीं लोकसभा चुनाव में अलवर सीट से भाजपा उम्मीदवार महंत चांदनाथ चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। उन्हें 39 फीसदी मत मिले थे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार भंवर जितेंद्र सिंह 22 फीसदी मतों के साथ दूसरे जबकि बसपा उम्मीदवार आजाद हुसैन एक फीसदी मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
यहां देखें वीडियो-