फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा की नई मुसीबत, बिहार कांग्रेस दफ्तर पर प्रदर्शन, उम्मीदवारी रद्द करने की मांग

Tue, 23 Apr 2019 01:21 PM IST
Trainee Trainee भाषा, पटना
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा (फाइल)
विज्ञापन

अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा को राजद प्रमुख लालू प्रसाद के 'दलाल' की संज्ञा देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने सोमवार को पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से शत्रुघ्न की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग करते हुए पटना स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (बीपीसीसी) के प्रवक्ता एच के वर्मा ने हालांकि आशंका जताई कि कार्यकर्ताओं को "विपक्षी दलों" द्वारा उनकी पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में भेजा गया था।

विज्ञापन

 

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सिन्हा को राजद के इशारे पर कांग्रेस उम्मीदवार बनाया गया और बीपीसीसी अध्यक्ष मदन मोहन झा, पार्टी नेता शक्ति सिंह गोहिल और कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह द्वारा इस सीट को "बेच" दिया गया।

इससे पहले, रविवार को सिन्हा को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में उस समय घेर लिया गया था जब एक बैठक को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा था "जब मैं किसी के साथ दोस्ती करता हूं तो मैं अपनी वफादारी नहीं बदलता"। सिन्हा पटना साहिब लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद हैं और 2014 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें