फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, प्रज्ञा ठाकुर के प्रचार पर तीन दिन की पाबंदी 

Wed, 01 May 2019 08:40 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चुनाव आयोग ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के चुनाव प्रचार पर तीन दिन की रोक लगा दी है। यह आदेश कल सुबह 6 बजे से लागू होगा। बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर ने बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर विवादित बयान दिया था। इसी को लेकर यह कार्रवाई हुई है। प्रज्ञा ने बाबरी मस्जिद गिराने को गर्व की बात बताया था।

विज्ञापन

 

क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक निजी चैनल का इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि वह बाबरी मस्जिद ढांचे पर चढ़ी थीं और उसे गिराने में मदद की थी। साध्वी प्र्रज्ञा ने आगे कहा था कि बाबरी मस्जिद की जगह राम मंदिर बनाया जाएगा। साध्वी प्रज्ञा ने कहा था- 'मैंने ढांचे पर चढ़कर तोड़ा था। अब वहीं राम मंदिर बनाएंगे।' बता दें कि मध्यप्रदेश भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें