फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-वेस्टइंडीज दौरे में बदलाव, 13 मई को जारी हो सकता है नया शेड्यूल

Wed, 01 May 2019 07:59 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ind vs wi
विज्ञापन

भारत का वेस्टइंडीज दौरान अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है क्योंकि क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने इस दौरे को दो सप्ताह आगे खिसकाने के बीसीसीआई के आग्रह को मान लिया है। भारतीय टीम को पूर्व कार्यक्रम के अनुसार 14 जुलाई को विश्व कप फाइनल के तुरंत बाद कैरेबियाई देशों के दौरे पर जाना था। बीसीसीआई हालांकि दौरे से पहले खिलाड़ियों को विश्राम देना चाहता था जिस पर सीडब्ल्यूआई ने भी सहमति जताई है। 

विज्ञापन


आईसीसी के भविष्य के दौरा कार्यक्रम के अनुसार भारत को विश्व कप के तुरंत बाद दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने के लिये वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है। 

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार यह दौरा अब अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है और यह चार सितंबर तक चलेगा। दौरे की अंतिम तिथियां और मैच स्थलों पर फैसला सीडब्ल्यूआई बोर्ड की 13 मई को होने वाली बैठक में किया जाएगा। 
विज्ञापन


सीडब्ल्यूआई चाहता कि कैरेबियाई प्रीमियर लीग के दौरान उसके खिलाड़ी किसी टूर्नामेंट में व्यस्त न रहें। भारत का दौरा आगे खिसकने पर उसका भी कार्यक्रम फिर से तैयार किया गया है। पहले इसका आयोजन 21 अगस्त से 27 सितंबर के बीच होना था लेकिन अब यह चार सितंबर से 12 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें