फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन खूब गरजे पीएम मोदी, राहुल और प्रियंका

Fri, 17 May 2019 10:34 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-प्रियंका गांधी-राहुल गांधी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रचार का शुक्रवार को आखिरी दिन था। 19 मई को अंतिम चरण का मतदान होना है। प्रचार के अंतिम दिन पीएम मोदी समेत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अलग-अलग रैलियां कर पूरी ताकत झोंकी। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की आखिरी रैली मध्यप्रदेश के खरगोन में की। पीएम मोदी ने अपनी आखिरी रैली में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे वीर सपूतों ने आतंकियों को घर में घुसकर मारा है। पीएम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग जम्मू-कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री की मांग कर रहे हैं उन्हें इस चुनाव में सजा दी जाए। 

मोदी ने कहा कि जब तक भाजपा और मोदी है, तब तक जंगल में रहने वालों के अधिकारों और जमीनों को कोई हाथ नहीं लगा सकता है। आदिवासियों पर मेरी किताब है। उसको पढ़कर आपको पता लग सकता है कि आदिवासी समाज के लिए हमारी भावना क्या है?
विज्ञापन


पीएम ने पीएम ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने जिनको मुख्यमंत्री बनाया है उनका बयान सुनकर कोई भी देशवासी आने वाले 100 साल तक कांग्रेस को वोट नहीं देगा। 

मोदी ने जनता से कहा कि जीवन में कभी कांग्रेस को वोट मत देना। कर्नाटक के मुख्यमंत्री का कहना था कि सेना में वो लड़के जाते हैं जिनको खाने के लिए रोटी नहीं मिलती है। भूखे मरते हैं, इसलिए सेना में जाते हैं। उन्होंने ने कहा कि भाइयों- बहनों उनका यह बयान देशवासियों का अपमान है। 

हिमाचल प्रदेश के सोलन में गरजे राहुल

हिमाचल में राहुल

आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हिमाचल प्रदेश के सोलन में राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने बेरोजगारी, किसान, जीएसटी और नोटबंदी के मुद्दे पर भाजपा को घेरा। 

उन्होंने कहा कि नोटबंदी से उन्होंने देश को सबसे बड़ी चोट दी है, भयंकर गलती की, लेकिन आजतक मोदीजी ने इसके लिए माफी नहीं मांगी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के समय पीएम मोदी ने अपने पूरे कैबिनेट को रेसकोर्स रोड में ताले से बंद कर दिया। किसी की सलाह नहीं मानी। यह सच्चाई है। मुझे एसपीजी से ये बात बताई है, एसपीजी मेरी सुरक्षा करती है, इसलिए मुझे पता है।

राहुल ने कांग्रेस के न्याय योजना की चर्चा करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अमीरों को पैसे बांटे, हम गरीबों को देंगे। हर गरीब परिवार के खाते में 72 हजार रुपए सालाना डाले जाएंगे। इसके लिए सारा कैलकुलेशन कर लिया गया है। 

राहुल ने पीएम मोदी के एयर स्ट्राइक वाले बयान पर तंज कसा कि पीएम में इतना ज्ञान है। उन्होंने एयरफोर्स के लोगों को कहा, घबराओ मत, बादलों से हमें फायदा मिलेगा। रडार, हवाई जहाज को बादलों में नहीं देख पाएगा। जिनको समझ है, उनकी नहीं सुनते, बस अपनी दुनिया में मगन हैं। 

उन्होंने राफेल मामले को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि मोदीजी ने देश के 35 हजार करोड़ रुपए चोरी कर के अनिल अंबानी को दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि 45 हजार करोड़ रुपए केवल अनिल अंबानी का माफ किया गया। 
 
विज्ञापन

मिर्जापुर में बोलीं प्रियंका, अभिनेता नहीं नेता चुनिए

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने आज मिर्जापुर में रोड शो किया। रोड शो करने के दौरान प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को अभिनेता करार दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में अभिनेता नहीं, नेता चुनिए। इसके पहले प्रियंका गांधी मिर्जापुर के विंध्यवासिनी धाम पर मत्था टेकने के लिए 20 मई को गई थीं।

रोड शो के दौरान प्रियंका ने पीएम मोदी पर कई वार किए। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी नेता नहीं, अभिनेता हैं। उन्होंने आगे कहा कि इससे अच्छा तो आप अमिताभ बच्चन को प्रधानमंत्री बना देते। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर उन्हें छह हजार रुपये हर महीने दिए जाएंगे।

मोदी सरकार के जीएसटी और नोटबंदी ने रोजगार छीन लिया और कारोबार खत्म कर दिया। पीएम मोदी किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात कहते थे। किसान अपनी समस्या लेकर पैदल दिल्ली जाता है तो उनके पास किसानों से मिलने का समय तक नहीं होता।

प्रियंका गांधी ने कहा कि अब आप समझ लीजिए कि आपने दुनिया के सबसे बड़े अभिनेता को प्रधानमंत्री बना दिया है। इससे तो अच्छा आप अमिताभ बच्चन को पीएम बना देते। करना तो किसी को भी कुछ नहीं था आपके लिए।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें