फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमारस्वामी बोले- जवानों के परिवार को दो जून की रोटी मुश्किल और पीएम मोदी सेना पर राजनीति करते हैं

Fri, 12 Apr 2019 12:05 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
HD Kumaraswamy
विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने एक रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। गुरूवार को कर्नाटक के मांड्या जिले के मद्दुरु में आयोजित एक जनसभा में कुमारस्वामी ने कहा कि भाजपा सेना के शौर्य पर राजनीति कर रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों के बारे में कहा कि बॉर्डर पर खड़े रह कर देश की रक्षा करने वाले जवान अमीर घरानों से नहीं आते हैं। वे उन गरीब परिवारों से हैं, जिनके लिए दो जून की रोटी जुटाना मुश्किल होता है। प्रधानमंत्री ने उन परिवारों के त्याग पर राजनीति की है।
 

मालूम हो कि पुलवामा हमले के बाद की गई सैन्य कार्रवाई के लिए भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते नहीं थक रही है। इसे लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा और उसके समर्थकों पर हमलावर रही है। कांग्रेस भाजपा पर सैनिकों की सफलता का श्रेय लेने का आरोप लगाती आई है।
विज्ञापन


पीएम मोदी की अपील पर आयोग की आपत्ति
चुनाव आयोग ने भारतीय सेना पर राजनीति करने को लेकर राजनीतिक दलों को चेताया भी है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र में एक रैली के दौरान पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से सेना के नाम पर वोट करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि क्या पहली बार वोट करने मतदाता पुलवामा के शहीदों के लिए और बालाकोट एयर स्ट्राइक करने वाले जांबाजों के लिए वोट नहीं कर सकते! पीएम मोदी के इस भाषण पर भी न केवल विरोधी दलों, बल्कि चुनाव आयोग ने भी आपत्ति जताई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें