फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस-जेडीएस पर साधा निशाना, कहा- इनका मिशन, कमीशन है

Fri, 12 Apr 2019 07:25 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कर्नाटक में नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि ये दोनों ही पार्टियां जनता से कटी हुई और अपने परिवार से जुड़ी हुई हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस की प्राथमिकता खुद और परिवार का स्वार्थ ही है। मोदी ने कहा कि इन दोनों ही पार्टियों का मिशन, कमीशन है।  मोदी ने कर्नाटक के कोप्पल में कहा- कांग्रेस एवं जेडीएस दोनों ही पार्टी जनता से जितनी कटी हुई हैं उतनी ही सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार से जुड़ी हुई हैं। इन्हें आपकी आवश्यकताओं की परवाह नहीं है। खुद का स्वार्थ और परिवार का स्वार्थ ही इनकी प्राथमिकता है। 

विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर लगाया सैनिकों के अपमान का आरोप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यहां के मुख्यमंत्री ने कहा कि है कि जिनको दो वक्त का खाना नहीं मिलता है वो सेना में जाते हैं। क्या ये हमारे वीर सैनिक का अपमान है कि नहीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि क्या कर्नाटक के मुख्यमंत्री इस तरह वोट मांगेंगे। मोदी यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि अरे डूब मरो देश की सेना का अपमान करने वालो।

मोदी ने कहा कि एचडी देवगौड़ा जी के बेटे ने कहा कि केंद्र में अगर फिर से मोदी सरकार बन गई तो वो राजनीति से संन्यास लेंगे। 2014 के चुनाव में स्वामी देव गौड़ जी ने कहा था कि अगर मोदी पीएम बनेंगे तो मैं संन्यास ले लूंगा। उन्होंने लिए क्या? मोदी ने आगे कहा बेटा संन्यास लेगा क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें