फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट से पहले तीसरे मोर्चे की कोशिश को झटका, केसीआर की उम्मीदों पर स्टालिन ने भी फेरा पानी

Tue, 14 May 2019 01:42 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
KC Rao and MK Stalin - फोटो : ANI
विज्ञापन

गैर भाजपा और गैर कांग्रेस सरकार बनाने के लिए तीसरे मोर्चे के गठन अभियान में लगे तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की उम्मीदों को डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने तगड़ा झटका दिया है। सोमवार को केसी राव उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे। मुलाकात के बाद स्टालिन ने तीसरे मोर्चे की सरकार बनने के दावों को खारिज कर दिया और कहा कि चुनाव बाद केंद्र में गैर भाजपा और गैर कांग्रेस सरकार बनने की उम्मीद नहीं है। 

विज्ञापन

 
गैर-भाजपा और गैर-कांग्रेस गठबंधन कीकेसी राव की कोशिशों को डीएमके ने यह कहते हुए नकार दिया है कि वह अपने मौजूदा कांग्रेस-डीएमके गठबंधन में ही रहेगी। सोमवार को राव की स्टालिन से उनके आवास पर इसी विषय पर मुलाकात हुई थी। 

इसके बाद स्टालिन ने राव से अपील की है कि वे भी कांग्रेस को समर्थन दें। स्टालिन ने पीएम पद के लिए एक बार फिर राहुल गांधी के नाम की हिमायत की है। राव इससे पहले केरल के सीएम पी विजयन से मिले थे, उनका मानना है कि लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों का प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा। डीएमके ने क्षेत्रीय दलों की सरकार की संभावना से इंकार कर दिया है। 
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने लिखा है कि केसीआर ने स्टालिन से संघीय मोर्चे में शामिल होने की बात कही, लेकिन स्टालिन ने उन्हें यूपीए में आने का न्योता दे दिया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच इस बात को लेकर सहमति बनी कि क्षेत्रीय नेताओं को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए और राज्यों के लिए अधिक शक्तियों की मांग करनी चाहिए।

एक घंटे तक चली इस बैठक में केसीआर ज्यादातर इस बात पर जोर देते रहे कि भाजपा और कांग्रेस के इतर एक तीसरे मोर्चे की जरूरत है, लेकिन स्टालिन अपनी बात पर अड़े रहे। स्टालिन प्रधानमंत्री के रूप में राहुल गांधी के नाम का सुझाव पहले ही दे चुके हैं। स्टालिन ने कहा कि केसीआर को कांग्रेस की अगुआई वाले यूपीए गठबंधन में शामिल हो जाना चाहिए। इस बीच स्टालिन ने कहा कि राज्यों को जल्दबाजी में भाजपा या कांग्रेस के प्रति समर्पित होना ठीक नहीं है।

स्टालिन ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के खिलाफ गठबंधन बनाया है और हमारी पूरे कैंपेन इस बात पर केंद्रित है कि मोदी सरकार ने किस तरह से पूरे पांच साल तमिलनाडु के साथ सौतेला व्यवहार किया। 

डीएमके प्रवक्ता सर्वनन अन्नादुरै ने ट्वीट कर लिखा कि हमारे नेता एम के स्टालिन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर से कहा है कि वे कांग्रेस गठबंधन को समर्थन दें। उन्होंने आगे लिखा है कि 2019 के चुनाव में राज्यों के नेता ही 23 मई के बाद असली हीरो होंगे। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें