फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़गे का पीएम मोदी पर विवादित बयान, कहा- कांग्रेस को 40 से ज्यादा सीटें मिलीं तो क्या...

Sun, 12 May 2019 08:52 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस के कद्दावर नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कलबुर्गी में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, "मोदी जहां भी जाते हैं वहां कहते हैं कि कांग्रेस को 40 सीटें नहीं मिलेंगी। क्या उनके बातों पर आपको भरोसा है? अगर कांग्रेस को 40 से ज्यादा सीटें मिलेगी तो क्या मोदी दिल्ली के विजय चौक पर फांसी लगाएंगे?"

विज्ञापन


इस चुनाव में नेताओं की ओर से विवादित और मर्यादाहीन बयान का सिलसिला चल पड़ा है। यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री मोदी को लेकर इस तरह का बयान सामने आया है। इससे पहले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रधानमंत्री मोदी पर रंगभेदी टिप्पणी की थी। उन्होंने मोदी को काला अंग्रेज बताया था। 

हाल ही में महाराष्ट्र कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने पीएम की तुलना आधुनिक औरंगजेब से की थी। उन्होंने कहा था, ''वाराणसी के लोगों ने जिस व्यक्ति को चुना वे औरंगजेब के आधुनिक अवतार हैं। क्योंकि यहां पर कॉरिडोर के नाम पर सैकड़ों मंदिरों को तुड़वाया गया और विश्वानाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर 550 रूपए का फीस लगाया गया।''
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें