लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सबसे बड़ी कवरेज करने अमर उजाला का चुनावी रथ निकल पड़ा है। इस बार चुनाव रथ राजस्थान और बिहार के कई शहरों में पहुंच रहा है। राल्को टायर महासंग्राम चुनावी रथ, राजनीतिक दलों से लेकर छात्र-छात्राओं, व्यापारियों, युवाओं और समाज के अनेक वर्गों से उनकी राय ले रहा है।
विज्ञापन
तीन चरणों का चुनाव खत्म होने के बाद बाकी चार चरणों के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। अमर उजाला का रथ राजस्थान के कोटा पहुंचा तो लोगों ने स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक खुलकर अपनी बात रखी।
पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा उम्मीदवार ओम बिड़ला चुनाव जीते थे। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार इजयाराज सिंह दूसरे जबकि आप उम्मीदवार अशोक कुमार जैन तीसरे नंबर पर रहे थे।