फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: भगवान गणेश की मूर्ति को भाजपा के रंग में रंगा, एफआईआर का आदेश

Wed, 08 May 2019 09:23 PM IST
Trainee Trainee भाषा, इंदौर
विज्ञापन
शंकर लालवानी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

चुनावी बेला में इंदौर के प्रसिद्ध खजराना मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति को भाजपा के झंडे और चुनाव चिह्न वाले वस्त्र पहनाये जाने के मामले में बुधवार को जिला निर्वाचन कार्यालय ने प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया। इंदौर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी से जुड़े इस वाकए का वीडियो सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुका है। 

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार जाटव ने संवाददाताओं से कहा, "हमने खजराना मंदिर मामले की जांच के बाद पाया है कि इसमें आदर्श आचार संहिता की शर्तों का उल्लंघन किया गया है।"  उन्होंने बताया कि इस मामले में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित भारतीय दंड विधान के प्रावधानों के साथ धार्मिक संस्था दुरुपयोग निवारण अधिनियम 1988 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी। 

खजराना मंदिर मामले में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि इंदौर क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने 29 अप्रैल को अपना नामांकन भरने से पहले खजराना मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। इस दौरान मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति को भाजपा के झंडे के रंगों वाले वस्त्र पहनाये गए जिन पर इस पार्टी का चुनाव चिह्न कमल का फूल भी बना हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें