फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में भाजपा को झटका, पूर्व विधायक ने बेटे के साथ थामा कांग्रेस का दामन

Sun, 28 Apr 2019 07:59 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जितेंद्र डागा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के हुजूर क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक जितेंद्र डागा कांग्रेस में शामिल हो गए  हैं। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने जितेंद्र डागा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। हालांकि, पहले से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि जितेंद्र डागा किसी भी वक्त भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। रविवार को उन्होंने इन कयासों पर विराम लगाते हुए कांग्रेस का दामन थामा। जितेंद्र डागा के साथ ही उनके बेटे अनुज डागा भी कांग्रेस में शामिल हुए। जितेंद्र, दिग्विजय के साथ ही सुरेश पचौरी, पीसी शर्मा और आरिफ अकील की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जितेंद्र डागा पिछले एक महीने से कांग्रेस के आला नेताओं के संपर्क में थे। उन्होंने इससे पहले भाजपा में रहते हुए साध्वी प्रज्ञा को लेकर एक बयान दिया था। डागा का कहना था कि भाजपा ने भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सिंह को टिकट देकर जातिवाद को फैलाया है। समर्थकों के उनपर फोन आ रहे हैं और हर कोई यह बता पूछ रहा है कि साध्वी को वोट क्यों दें? उसी वक्त जितेंद्र डागा ने यह भी साफ कर दिया था कि वह किसी भी वक्त कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उनका कहना था कि ऐसा करने के लिए उन पर कार्यकर्ताओं का दबाव है।

जितेंद्र डागा हुजूर क्षेत्र में काफी लोकप्रिय नेता हैं। कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को उनकी लोकप्रियता का फायदा मिलेगा। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में कल चौथे चरण के लिए छह लोकसभा सीटों पर मतदान है। ये सीटें सीधी, शहडोल, जबलपुर, बालाघाट, मण्डला और छिंदवाड़ा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें