2019 लोकसभा चुनाव में उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट बेहद हाई-प्रोफाइल है। कांग्रेस ने इस सीट पर तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित को मैदान में उतारा है। जबकि भाजपा की तरफ से मनोज तिवारी और आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिलीप पांडे मैदान में हैं। 2014 में मोदी लहर की बदौलत इस सीट पर मनोज तिवारी ने 'आप' उम्मीदवार आनंद कुमार को चुनाव हराया था। उत्तर पूर्वी दिल्ली में पूर्वाचंल के लोगों की संख्या अच्छी-खासी है। हालांकि, मुस्लिम मतदाताओं की संख्या इस सीट पर सबसे ज्यादा है। 12 मई को छठे चरण के लिए वोटिंग होनी है। आइए इस सीट के सियासी समीकरणों पर नजर डालते हैं...