फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का स्टिकर लगे 'कुत्ते' को पुलिस ने पकड़ा, लिखा था- 'मोदी लाओ, देश बचाओ'

Tue, 30 Apr 2019 01:42 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : social Media
विज्ञापन

सोमवार को चौथे चरण के मतदान के दौरान उत्तर महाराष्ट्र के नंदुरबार शहर में एक कुत्ते और उसके मालिक को पकड़ लिया गया। कुत्ते के पूरे शरीर पर स्टिकर लगा था। कुत्ते का शरीर भाजपा के चुनाव चिह्न 'कमल' और 'मोदी लाओ, देश बचाओ' के नारों से अटा पड़ा था, जिस कारण पुलिस ने दोनों को पकड़ा। 

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस अधिकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर अस्पताल के पास नवनाथ नगर इलाके के निवासी एकनाथ मोतीराम चौधरी को उनके कुत्ते के साथ देखा गया। पुलिस को शिकायत मिली थी कि मतदान के बीच कुत्ता और उसका मालिक शहर में घूम रहे हैं। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नियमों के तहत मतदान के दिन प्रचार करने पर रोक रहती है। चौधरी के खिलाफ चुनाव नियमों को तोड़ने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 171(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया पुलिस ने नगर निकाय से कुत्ते को अपने पास रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें