फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी को लेकर फिर बिगड़े दिग्विजय सिंह के बोल

Sat, 27 Apr 2019 09:28 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह - फोटो : ani
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है।  एक जनसभा में दिग्विजय ने कहा- आजकल गूगल पर फेकू टाइप करो तो किसका फोटो आता है? 

विज्ञापन


भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि विश्व में इनकी शोहरत इस बात से है कि इनसे झूठा प्रधानमंत्री किसी देश का नहीं है। इतना झूठ बोलते हैं ये।

 


कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को भोपाल से चुनावी मैदान में उतारा है। दिग्विजय पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने भाजपा की प्रज्ञा सिंह ठाकुर हैं जो कड़ी टक्कर दे रही हैं। भोपाल लोकसभा सीट दोनों उम्मीदवारों की वजह से पूरे देश में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। 

विज्ञापन


इस चुनावी मौसम में दिग्विजय पहले नेता नहीं हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक बयान दिया है। इससे पहले ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के नेता बदरुद्दीन अजमल ने प्रधानमंत्री मोदी को पर अपत्तिजनक बयान दिया था। बदरुद्दीन ने कहा कि देश में मोदी विरोधी जितने भी गठबंधन हैं, उसमे वह भी शामिल हैं। वे सब मिलकर मिलकर इस बार देश से मोदी जी को देश से बाहर निकालेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मोदीजी कहीं न कहीं जाकर चाय की दुकान चलाएंगे और पकौड़े भी बेचेंगे।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें