फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में बोले पीएम मोदी, पाकिस्तान खुलेआम कहता था मेरे 'जेहादी' हैं, कांग्रेस रोती फिरती थी

Thu, 18 Apr 2019 05:35 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कर्नाटक के बगलकोट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कर्नाटक सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मजबूर सरकार के दौरान पाकिस्तान खुलेआम कहता था कि मेरे ‘जेहादी’ हैं, कर लो क्या कर सकते हो? सरकार रोती फिरती थी। 2014 में जो मजबूत सरकार आपने बनाई, उसका परिणाम है कि आज हम पाकिस्तान के भीतर जाकर आतंकियों को मारते हैं और पाकिस्तान रोता फिर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक में पिछले एक साल से जो नाटक शुरू हुआ है, वो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। इस नाटक में भावनाएं और बदला समेत सब कुछ है। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यहां स्थिति ऐसी है कि बराबर किसी न किसी रैली और प्रेस कांफ्रेंस में भावनाएं छलकती हुई नजर आ जाती हैं।

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि अगर आप मजबूत सरकार देखना चाहते हैं तो दिल्ली में देखें और अगर आप लाचार सरकार देखना चाहते हैं तो कर्नाटक में देखें, कर्नाटक में लाचार सरकार है। कुमारस्वामी का अक्सर भावुक होकर उद्गार व्यक्त करना ‘नाटक’ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट हवाई हमले को हमारी जीत के तौर पर स्वीकार करने को तैयार नहीं है। कांग्रेस और उसके सहयोगी अपने बारे में सोचते हैं, राष्ट्रहित के बारे में नहीं। कांग्रेस अपने अस्तित्व के संकट का सामना कर रही है और इसीलिए वह समाज को बांटने का प्रयास कर रही है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कर्नाटक की 14 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। बगलकोट लोकसभा सीट पर चुनाव के तीसरे चरण यानी 23 मई को मतदान होंगे। प्रधानमंत्री मोदी इसी की तैयारी में प्रचार के लिए पहुंचे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें